{"_id":"69b9ab6985ae45e435037c0b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-146964-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाग में फंदे से लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाग में फंदे से लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। भुठिया परशुरामपुर गांव में मंगलवार की सुबह किसान का शव बाग में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति नशे का लती था। बेटी की शादी 25 अप्रैल को होनी थी।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव भुठिया परशुरामपुर गांव निवासी सुखदेई ने पुलिस को बताया कि पति धर्मेंद्र कुमार (54) सोमवार की शाम नशे की हालत में घर आए थे। खाना खाने के बाद रात आठ बजे बिना बताए घर से चले गए, उसके बाद रात में घर नहीं लौटे। अक्सर ऐसा होने से तलाश भी नहीं की। मंगलवार की सुबह घर से 200 मीटर दूर गांव के ही दिलीप के बाग में आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से पति का लोगों ने शव लटकता देखा।
बताया कि पति खेती करते थे। वह जो भी कमाते थे, नशे में ही उड़ जाता था। एक अविवाहित बेटा संदीप और बेटी पूनम है। बेटी की शादी 25 अप्रैल को होनी है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। अचानक इस घटना ने पूरी व्यवस्था ही बिगाड़ दी। बताया कि शादी होगी या आगे तिथि बढ़ेगी, अंतिम संस्कार के बाद ही तय किया जाएगा। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
Trending Videos