सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 360 को ही मिला सिलिंडर, 400 उपभोक्ता मायूस

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-15-सीताराम। संवाद
विज्ञापन
औरास। ईश्वरीय कृपा इंडेन गैस एजेंसी में मंगलवार को आए गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं की भीड़ के आगे नाकाफी साबित हुए। रात से ही लाइन में लगे 360 उपभोक्ताओं को तो पुलिस की मौजूदगी में सिलिंडर मिल पाया जबकि 400 लोग बिना गैस के ही मायूस होकर लौट गए।
Trending Videos

तीन दिन बाद ईश्वरीय कृपा इंडेन गैस एजेंसी औरास में मंगलवार को 360 सिलिंडर का लोड आया। सूचना मिलते ही करीब 760 उपभोक्ता सिलिंडर लेने पहुंच गए। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। करीब 100 लोग तो रात से ही लाइन में लग गए थे। करीब सात बजे जैसे ही वितरण शुरू हुआ वैसे ही उपभोक्ताओं में पहले सिलिंडर लेने को लेकर धक्कामुक्की शुरू हो गई। यह देख कर्मचारियों ने वितरण बंद कर दिया और सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची। तब एजेंसी संचालक ने तीन लाइनें लगवाकर वितरण शुरू कराया। दोपहर करीब एक बजे गैस खत्म हो गई। इसके बाद लाइन में लगे 400 उपभोक्ता बिना सिलिंडर के मायूस होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-1
15 दिन पहले कटा बुकिंग वाउचर, सिलिंडर अभी तक नहीं
गैस लेने आए उपभोक्ताओं संतोष, मनीराम, रामप्यारी, लक्ष्मी, राजरानी व मीरा देवी ने बताया कि 17 मार्च को बुकिंग वाउचर कट गया था। तबसे सिलिंडर के लिए एजेंसी के रोजाना चक्कर लगा रहे हैं। गाड़ी आती है और वितरण हो जाता है। हम लोग लाइन में लगे रहते हैं लेकिन नंबर नहीं आ पाता है। मंगलवार को भी बिना गैस के वापस घर लौटना पड़ रहा है। एजेंसी संचालक राकेश कुमार का कहना है कि 15 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। एक गाड़ी में सिर्फ 360 सिलिंडर ही आते हैं जबकि उपभोक्ता ज्यादा आ रहे हैं। खपत के हिसाब से गैस नहीं मिल पा रही है।

फोटो-15-सीताराम। संवाद
14 दिन बाद भी नहीं मिली गैस
रामपुर खझड़ी निवासी सीताराम ने बताया कि 17 मार्च को रसोई गैस सिलिंडर के लिए वाउचर कट गया था। तबसे रोजाना एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन गैस नहीं मिल पा रही है। सुबह सिलिंडर लेकर गाड़ी आई थी। भीड़ अधिक होने के कारण गैस फिर नहीं मिल पाई है।

--

फोटो-16- पवन कुमार। संवाद
15 दिन पहले कराई बुकिंग, नहीं मिला सिलिंडर
औरास के अलीपुर मिचलौला निवासी पवन कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले गैस बुकिंग वाउचर कट गया था लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पाया है। गैस न होने से खाना बनाने में बहुत दिक्कत आ रही है। चूल्हे पर खाना बनाने के लिए लकड़ी भी महंगी मिल रही है।




एक सप्ताह से नहीं आई गाड़ी, पांच हजार उपभोक्ता परेशान
बीघापुर। नगर पंचायत में लगभग एक सप्ताह से भारत गैस की डिलीवरी न आने से पांच हजार उपभोक्ता परेशान हैं। नगर पंचायत बीघापुर और आसपास के गांवों में भारत गैस सिलिंडर की आपूर्ति हड़हा स्थित बीएन गैस एजेंसी से की जाती है। एक सप्ताह से सिलिंडर की गाड़ी बीघापुर नहीं आई है। परेशान उपभोक्ता हड़हा तक 20 से 30 किलोमीटर की लंबी दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र में सर्वाधिक कनेक्शन भारत गैस एजेंसी के ही हैं। (संवाद)

एजेंसी ने उपभोक्ता का सिलिंडर किसी और को दिया, शिकायत



उन्नाव। कालूखेड़ा स्थित गैस एजेंसी कर्मियों ने उपभोक्ता का सिलिंडर उनकी जानकारी के बिना किसी और को दे दिया गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है।



रामपुर गांव निवासी सुखदेव का एजेंसी में कनेक्शन है। उन्होंने 24 जनवरी को सिलिंडर भरवाया था। गैस खत्म होने पर जब वह एजेंसी पहुंचे तो मैनेजर ने बताया कि उनका सिलिंडर दो मार्च को लिया जा चुका है। मैनेजर ने यह भी कहा कि अब उन्हें 16 अप्रैल के बाद ही दूसरा सिलिंडर मिल पाएगा। सुखदेव ने बताया कि उन्होंने सिलिंडर नहीं लिया है। इसके बाद कर्मचारियों ने उनसे धक्का-मुक्की की और अपमानजनक शब्द कहे। पीड़ित ने पुरवा एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई है। जिला पूर्ति अधिकारी राजबहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए पूर्ति निरीक्षक को भेजा जाएगा। (संवाद)

फोटो-15-सीताराम। संवाद

फोटो-15-सीताराम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed