सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 40 खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी दिखाया दमखम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-3-चयन ट्रायल से पहले ​​खिलाड़ियों से बात करते चयनकर्ता। स्रोत: आयोजक।
विज्ञापन
उन्नाव। अंडर-16 जनपदीय क्रिकेट टीम के लिए चयन ट्राॅयल का दूसरा चरण मंगलवार को शुक्लागंज के सप्रू मैदान में संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के लिए टीम का चयन किया जा रहा है। दूसरे दिन भी 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। चयनकर्ताओं ने उनकी क्षमता का आकलन किया।
Trending Videos

पहले चरण में 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें से 40 खिलाड़ियों को दूसरे चरण के लिए चुना गया था। मंगलवार को इन खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेट कीपिंग में हाथ आजमाए। चयनकर्ता नवीन सिन्हा, कैलाश नेगी और अभिषेक श्रीवास्तव ने इनके खेले देखे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची जल्द घोषित की जाएगी। ओम मिश्रा, शाकिर हुसैन और अनुकूल भास्कर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed