{"_id":"69cc196534da3516f90ab484","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-147821-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पीडब्ल्यूडी ने सरेंडर किए 18.3 करोड़, 50 हजार आबादी खाएगी हिचकोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पीडब्ल्यूडी ने सरेंडर किए 18.3 करोड़, 50 हजार आबादी खाएगी हिचकोले
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लोक निर्माण विभाग ने करीब 11 मार्गों के चौड़ीकरण और आठ पुल-पुलियों के निर्माण के लिए मिले 18.3 करोड़ रुपये का बजट वापस कर दिया है। इससे करीब 50 हजार की आबादी का जोखिम भरा सफर जारी रहेगा। नहर, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा विभागों का मिलाकर करीब 52.43 करोड़ रुपये वापस हुए हैं।
राज्यमार्ग में शामिल 15 किलोमीटर लंबे बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज मार्ग को 10 मीटर चौड़ा करने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये मिले थे। मार्ग चौड़ीकरण के साथ नवनिर्माण होना था। निर्माण कार्य तो शुरू हो गया था, लेकिन पूरा बजट खर्च नहीं हो पाया। इसी कारण लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड को पांच करोड़ रुपये वापस करने पड़े। यह मार्ग हरदोई और फतेहपुर के रास्ते प्रयागराज को जोड़ता है। वर्तमान में मार्ग की चौड़ाई सात मीटर है। चौड़ाई कम होने से अक्सर जाम लगता है। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर पांच छोटे पुल निर्माण के लिए भी बजट मिला था। निविदा प्रक्रिया पूरी न होने से इसे भी वापस करना पड़ा।
हेलीपैड निर्माण का बजट भी वापस
मार्च के आखिरी सप्ताह में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड में पांच और प्रांतीय खंड में तीन हेलीपैड निर्माण के लिए 1.92 करोड़ रुपये मिले थे। इसे भी वापस करना पड़ा है। अधिशासी अभियंता हरदयाल अहिरवार और सुबोध कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण, पुल-पुलिया और हेलीपैड निर्माण को मिला कुल 18.3 करोड़ रुपये का बजट शासन को वापस किया गया है।
बॉक्स
अन्य विभागों की सरेंडर धनराशि
सिंचाई खंड-19 करोड़
शारदा खंड नहर-14 करोड़
स्वास्थ्य विभाग-33 लाख
माध्यमिक शिक्षा-80 लाख
Trending Videos