{"_id":"6aa84f04ace41be29b0e143a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-157640-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 24 घंटे में मिली मात्र छह घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 24 घंटे में मिली मात्र छह घंटे बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। क्षेत्र में 24 घंटे में चार बार 33 केवी लाइन फाल्ट बताकर करीब 18 घंटे अघोषित बिजली कटौती की गई। इससे क्षेत्र में गंभीर बिजली संकट हो गया। बिजली गुल रहने से लोग बेहाल हो गए।
रविवार शाम 5:47 बजे खोखापुर से औरास आई 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग करके नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल की। उसके आधे घंटे बाद ही खोखापुर से बिजली रोस्टिंग के नाम पर कटौती कर दी गई। एक घंटे बाद बिजली आई और थोड़ी देर बाद औरास की लाइन पर रोस्टिंग कर दी गई। कुल मिलाकर अघौषित कटौती व फाल्ट लाइन बताकर क्षेत्र में करीब 18 घंटे बिजली कटौती की गई। क्षेत्र में महज पांच से छह घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पाई।
उमस भरी गर्मी में बच्चे, बूढ़े और बीमार लोग बिजली कटौती से बेहाल हो गए। ग्रामीणों में सुरेंद्र सिंह, अनूप भट्ट, सोनू यादव, उमेश व अनुज आदि का कहना है कि बिजली सप्लाई शुरू होते ही हर 30 मिनट में ट्रिपिंग हो जाती है और तुरंत लाइन बंद कर दी जाती है। एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि 33 केवी लाइन फाल्ट होने पर ही बिजली आपूर्ति बंद रहती है। रोस्टिंग खोखापुर उपकेंद्र से की जाती है। जितनी बिजली मिलती है, उतने समय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल रहती है।