फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: छात्रों ने मॉडलों से दिखाई तकनीकी दक्षता

Thu, 15 Oct 2026 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
unnao news
छात्रों द्वारा बनाए मॉडल देखते ​​​शिक्षक व  अन्य। स्रोत: ​शिक्षक
सोनिक। दही चौकी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से छात्रों में नवाचार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने विभिन्न मॉडलों के जरिये अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों के मॉडलों और नवाचार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, नए प्रयोग करने और अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर प्रयोगात्मक शिक्षा, समस्या-समाधान, तकनीकी नवाचार और कौशल विकास का अवसर दिया गया। प्रधानाचार्य पीयूष शाक्य ने कहा कि नवाचार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्वपूर्ण आधार है। इससे विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित होती है। विद्यार्थियों को नए विचारों पर प्रयोग कर उन्हें उपयोगी तकनीकी समाधानों में बदलने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। पीसी सोनकर, प्रियंका अवस्थी, डॉ. अजय दुबे, दीपिका धवन आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed