सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़े तीन मवेशी चोर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
मौरावां। असोहा के भवलिया गांव से दो भैंस चोरी कर लोडर से ले जा रहे तीन चोरों को पुलिस ने शनिवार की रात पकड़ लिया। उनका एक साथी चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने सभी पर पशु क्रूरता अधिनियम और चोरी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। भैंसों को उनके मालिकों, मनीषा और सरमावती, के सुपुर्द कर दिया गया।
Trending Videos

असोहा थानाक्षेत्र के गांव भवलिया की मनीषा पत्नी बैजनाथ और सरमावती पत्नी रामपाल के दरवाजे से एक-एक भैंस चोरी कर चोर लोडर में लादकर मौरावां के रास्ते उन्नाव जा रहे थे। उनके साथ एक बाइक व एक कार भी थी। मौरावां के बसहा तिराहे पर शनिवार की रात गश्त के दौरान पुलिस ने रोक लिया। पुलिस को देखकर बाइक से आगे चल रहा असोहा के मलिहागाढ़ा निवासी छोटू पासी भाग निकला। पुलिस ने लोडर चला रहा पुरवा के शिवदीनखेड़ा निवासी विनोद यादव और कार सवार मौरावां के पिंडुरी निवासी उमेश और सहायखेड़ा निवासी पंकज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लोडर और कार कब्जे में ली है। तलाशी में तीनों के पास से तीन मोबाइल 2300 रुपये बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि चारों पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed