फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सब स्टेशन का घेराव करने निकले किसानों को रोककर एक्सईएन ने सुनी समस्या

Fri, 31 Jul 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-15-पल्हरेश्वर मंदिर के पास किसानों व ग्रामीणों की समस्या सुनते एक्सईएन विमल कुमार। स्रोत:
पुरवा। बाजीखेड़ा फीडर में बिजली समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता के नेतृत्व में किसान पैदल मार्च कर सब स्टेशन का घेराव करने निकले। सूचना पर एक्सईएन ने पल्हरेश्वर महादेव मंदिर के पास किसानों को रोककर उनकी समस्या सुनी। ज्ञापन लेकर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) के प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज के नेतृत्व में करीब 200 किसान बृहस्पतिवार को बाजीखेड़ा पावर हाउस का घेराव करने जा रहे थे। सूचना पर एक्सईएन विमल कुमार व जेई विदेश कुमार ने किसानों को पल्हरी गांव स्थित पल्हरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोक कर उनसे बातचीत की। किसानों ने बाजीखेड़ा फीडर में लगातार लो-वोल्टेज की समस्या, पल्हरी, ऊचगांवसानी, पासाखेड़ा और बाजीखेड़ा गांवों में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को बदलने, पल्हरी व ऊचगांवसानी की एलटी लाइन बदलने व ढीले बिजली तारों को दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

इस पर निगम ने पल्हरी गांव की एलटी लाइन बदलवाने का काम तत्काल शुरू करा दिया। ट्रांसफार्मरों की क्षमता शीघ्र बढ़ाने का आश्वासन दिया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पवन शुक्ला ने कहा कि लो-वोल्टेज के कारण किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और ग्रामीणों को भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। किसानों ने अपनी मांगों का आठ सूत्री ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राकेश रावत, दिनेश, फिरोज, संदीप, सोनू सिंह, गोलू, प्रदीप, छेदीलाल आदि किसान व ग्रामीण शामिल रहे। एक्सईएन विमल कुमार ने बताया कि किसानों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed