{"_id":"6a7f65f8972f500f4c0702a8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-155737-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: निबंध और वाचन प्रतियोगिता में गौरी और वर्चस्व का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: निबंध और वाचन प्रतियोगिता में गौरी और वर्चस्व का दबदबा
विज्ञापन
फोटो-3- विभाजन विभीषिका पर बनाए गए पोस्टर दिखाते बच्चे। स्रोत: शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा। विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सिजनी सोहरामऊ द्वितीय और पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बनिगांव में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों को देश के बंटवारे की त्रासदी के बारे में बताया गया। निबंध और वाचन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें गौरी गुप्ता और वर्चस्व मिश्रा विजेता रहे।
प्राथमिक विद्यालय सिजनी सोहरामऊ द्वितीय के प्रधानाध्यापक आलोक अवस्थी ने बच्चों को बताया कि आजादी से पहले देश के बंटवारे के फलस्वरूप पाकिस्तान बना था। इस विभाजन में भारी जान-माल का नुकसान हुआ। दंगे भड़के और कई लोग बेघर हुए। सहायक अध्यापक अमित पटेल ने पोस्टर से उस समय की स्थिति समझाई। सहायक अध्यापिका राधा ने विभाजन पर स्वरचित कविता सुनाई।
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बनिगांव में भी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। विद्यार्थियों ने विभाजन की त्रासदी पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने पोस्टर, चित्र और नारों से शांति, सद्भाव व एकता का संदेश दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की। मोहित कुमार, पवन कुमार पांडेय, पंकज राजपूत, रूबी, सागर, अलका यादव और विभा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।