{"_id":"6a7f65c7c4f38893b8072797","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-155764-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्लोगन, वाद-विवाद और नुक्कड़ नाटक से नशे के बताए दुष्परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्लोगन, वाद-विवाद और नुक्कड़ नाटक से नशे के बताए दुष्परिणाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत द्वारा डीएसएन महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत के तहत नृत्य, वाद विवाद और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक ने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और समय का उपयोग राष्ट्र निर्माण के सकारात्मक कार्यों में करने का आह्वान किया।
जिला युवा अधिकारी संजीव सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने, अनुशासन का पालन करने तथा अच्छे संस्कारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की। डीएसएन महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाकर एक स्वस्थ, संस्कारवान एवं व्यसनमुक्त समाज का निर्माण करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
विज्ञापन
युवाओं ने नृत्य, स्लोगन, वाद-विवाद व नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त समाज के महत्व का संदेश दिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. विपिन सिंह, डॉ. रचना त्रिवेदी, रवि रंजन, नीरज श्रीवास्तव, अल्का सचान, अतुल शुक्ला, डॉ. रंजना त्रिपाठी, डॉ. शुभा द्विवेदी, डॉ. अमित अवस्थी आदि मौजूद रहे।