{"_id":"6a7b78081d361e3aa50af8e8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-155556-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बार एसोसिएशन के चुनाव मैदान में 43 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बार एसोसिएशन के चुनाव मैदान में 43 प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के बाद मंगलवार को अंतिम वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। अध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल 10 पदों के लिए कुल 43 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान 18 अगस्त को होगा।
चुनाव अधिकारी प्रकाश कुमार निगम की देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच की गई। अध्यक्ष पद के लिए दीप नारायण त्रिवेदी, नरेंद्र कुमार अवस्थी, राम किशोर पाल, राम कुमार दिनकर, रतींद्र प्रताप सिंह और सुशील कुमार शुक्ल समेत छह प्रत्याशी मैदान में हैं। महामंत्री पद पर भी छह उम्मीदवारों में आनंद कुमार सिंह उर्फ बूटा सिंह, गुलाब सिंह द्वितीय, राहुल सिंह यादव, सिद्धांत अवस्थी, सुनील कुमार पांडेय और विष्णु राम पांडेय शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष की छह सीटों पर चंद्रिका प्रसाद वाजपेयी, पंकज कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार निगम द्वितीय, प्रदीप कुमार शुक्ला, प्रदीप कुमार शुक्ला (पिंटू) और सर्वेश कुमार गुप्ता चुनाव मैदान में हैं।
उपाध्यक्ष पद पर तीन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी हैं। वहीं वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पुरुष के चार पदों में से तीन नामांकन हुए, एक सीट रिक्त रह गई, जबकि महिला वर्ग के दो पदों पर दो ही नामांकन आने से निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। कनिष्ठ सदस्य (महिला) के दोनों पदों पर कोई नामांकन न होने से रिक्त घोषित किया गया है।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव में 10 पदों पर 43 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए थे। जिनकी जांच के बाद मंगलवार को वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया गया है। 18 अगस्त को मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घोषित परिणाम के आधार पर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।