फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Asian Games Kamaljeet secures first medal for Sigra NCOE training in Varanasi for three months

एशियन गेम्स: सिगरा एनसीओई को कमलजीत ने दिलाया पहला स्वर्ण पदक, तीन माह से वाराणसी में ले रहे प्रशिक्षण

Fri, 25 Sep 2026 11:54 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 25 Sep 2026 11:54 AM IST
सार

एनसीओई सिगरा में तीन माह से प्रशिक्षण ले रहे कमलजीत ने एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले भी वह पदक जीत चुके हैं। 

विज्ञापन
Asian Games Kamaljeet secures first medal for Sigra NCOE training in Varanasi for three months
कमलजीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियाई खेलों में भारतीय खेल प्राधिकरण राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र वाराणसी को पहला पदक मिला है। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कमलजीत ने स्वर्ण पदक दिलाया है। कमलजीत की इस उपलब्धि पर वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन


एनसीओई सिगरा में कमलजीत तीन माह से प्रशिक्षण ले रहे हैं। जुलाई माह में निशानेबाजी में चयन ट्रायल हुआ था। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कमलजीत ने सिगरा में प्रशिक्षण लेना शुरू किया। इससे पहले भी वह पदक जीत चुके हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के उपनिदेशक सुधांशु द्विवेदी ने दी।
विज्ञापन


रेवाड़ी के सूलखा निवासी कमलजीत के लिए एशियन गेम्स तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। एथलेटिक्स में करियर बनाने का सपना एक चोट के कारण प्रभावित हुआ। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2019 में पिस्टल शूटिंग को अपनाया। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी और धीरे-धीरे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलजीत मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। शुरुआत में कोर्स फीस और प्रतियोगिताओं का खर्च उठाना उनके लिए चुनौती था, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें शूटिंग छोड़ने नहीं दिया। उनके गांव के ही एक कोच ने उन्हें शुरुआती दौर से प्रशिक्षण दिया। परिवार और कोच के सहयोग से उन्होंने अपने दूसरे खेल करियर को आगे बढ़ाया। घरेलू प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण और नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया से भी सहयोग मिला। कमलजीत ने राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह रैंकिंग प्रतियोगिताओं में अर्जित अंकों के आधार पर बनाई।

जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी जीत चुके हैं स्वर्ण
कमलजीत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं। उन्होंने 2023 जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल जूनियर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा हाल में नई दिल्ली में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।

एशियन गेम्स से पहले कमलजीत ने विश्व कप में भी हिस्सा लिया। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के दबाव और तैयारी को समझने का महत्वपूर्ण अनुभव बताया था। यह उनका पहला एशियन गेम्स था। अब सुरुचि इंद्र सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर कमलजीत ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed