फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Students scoring below 4 CGPA in semester exams will not receive hostel and health facilities in varanasi

बीएचयू: चार सीजीपीए से कम आने पर विद्यार्थियों को नहीं मिलेंगी हॉस्टल और स्वास्थ्य सुविधाएं, फैसला जारी

Wed, 16 Sep 2026 02:45 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 16 Sep 2026 02:45 PM IST
सार

बीएचयू में सेमेस्टर परीक्षाओं में चार सीजीपीए से कम आने पर विद्यार्थियों को हॉस्टल और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी। वहीं सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में देरी से छात्रों की सुविधाएं नहीं रुकेंगी।

विज्ञापन
BHU Students scoring below 4 CGPA in semester exams will not receive hostel and health facilities in varanasi
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में सेमेस्टर परीक्षाओं में 4 सीजीपीए से कम आने पर विद्यार्थियों को हॉस्टल और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। हालांकि उन्हें सेंट्रल लाइब्रेरी हॉल में पढ़ने की सुविधा मिलती रहेगी। यह फैसला कुलपति की ओर से मंजूरी मिलने के बाद जारी किया गया। 

विज्ञापन


इसके अलावा सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में देरी की वजह से बहुत से विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर फीस पेमेंट लिंक नहीं मिल पा रही थी। इसकी शिकायत विद्यार्थियों ने बीएचयू प्रशासन से की। इसे गंभीरता से लेते हुए विवि प्रशासन ने अहम फैसला लिया। इसके तहत ऐसे छात्र जिन्हें फीस पेमेंट लिंक नहीं मिल रही, उनको विश्वविद्यालय में हॉस्टल, लाइब्रेरी, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन को बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने समर्थ पोर्टल पर फीस पेमेंट लिंक उपलब्ध न होने की शिकायत की। इसमें बताया कि लिंक न मिलने की वजह से यूनिवर्सिटी की जरूरी सुविधाओं, जैसे हेल्थ सर्विसेज (छात्र स्वास्थ्य केंद्र और सर सुंदरलाल अस्पताल), हॉस्टल और लाइब्रेरी सुविधाओं का लाभ उठाने में दिक्कतें आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह भी देखा गया है कि संबंधित सेमेस्टर के नतीजों के मूल्यांकन और घोषणा में देरी के कारण फीस पेमेंट लिंक जेनरेट नहीं हो पाया। इसे देखते हुए ही कुलपति ने छात्र हित में जो फैसला लिया। उसके आदेश की कॉपी सभी संकाय प्रमुख विभागाध्यक्ष सहित अन्य जिम्मेदार लोगों को दी जा चुकी है।

विश्वविद्यालय प्रशासन का फैसला

  • परीक्षा परिणाम की घोषणा में देरी के कारण फीस पेमेंट लिंक जेनरेट न होने के बावजूद, सभी रेग्युलर छात्रों को उनके संबंधित एकेडमिक प्रोग्राम की सामान्य अवधि के दौरान हेल्थ सर्विसेज, हॉस्टल और लाइब्रेरी की सुविधाएं मिलती रहेंगी और बढ़ाई जा सकती हैं।
  • यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए लागू होगी जिन्होंने अपने परीक्षा फॉर्म सही ढंग से भरे हों। अपने संबंधित एकेडमिक प्रोग्राम की परीक्षाओं में भाग लिया हो और जो यूनिवर्सिटी के रेगुलर छात्र बने हुए हों।
  • यह व्यवस्था संबंधित परीक्षा परिणाम की घोषणा और उसके बाद तय एकेडमिक और फीस से जुड़ी औपचारिकताओं के पूरा होने तक लागू रहेगी।
  • अगर छात्र तय न्यूनतम सीजीपीए 4.0 हासिल करने में विफल रहते हैं, तो उनकी हेल्थ सर्विसेज और हॉस्टल सुविधाएं रोक दी जाएंगी। छात्र लाइब्रेरी हॉल में पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed