Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chhath Puja in varanasi 20 families from five countries and 5,000 devotees from four states will perform

डाला छठ: पांच देशों के 20 परिवार और चार राज्यों के पांच हजार श्रद्धालु काशी में करेंगे छठ पूजा, तैयारी पूरी

Fri, 13 Nov 2026 04:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 13 Nov 2026 04:44 PM IST
सार

नहाय-खाय से चार दिवसीय महापर्व छठ पर्व की शुरुआत शुक्रवार से हुआ। काशी के 84 घाटों और तीन किमी क्षेत्र के कच्चे घाटों पर छठ पूजा होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
Chhath Puja in varanasi 20 families from five countries and 5,000 devotees from four states will perform
छठ के लिए वेदी बनातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान सूर्य की आराधना का चार दिवसीय महापर्व डाला छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। इसके लिए गंगा घाटों, कुंडों और तालाबों के किनारे वेदियां बनने लगी हैं। कार्तिक मास में काशी में गंगा स्नान और दान का पुण्य लाभ लेने के साथ छठ पूजा करने के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे और दुबई से 20 से अधिक परिवार यहां पहुंच रहे हैं। वहीं, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से भी श्रद्धालु काशी आएंगे। पांच हजार से अधिक श्रद्धालु अपने रिश्तेदारों, परिचितों और शहर के विभिन्न आश्रमों में ठहरे हुए हैं।

विज्ञापन


जिला प्रशासन और पूजा समितियां 84 घाटों के साथ तीन किलोमीटर लंबे कच्चे घाटों पर व्यवस्थाएं संभालेंगी। श्रद्धालुओं की मदद के लिए करीब पांच हजार स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे। डाला छठ का मुख्य अनुष्ठान 15 और 16 नवंबर को होगा। हालांकि, इसकी शुरुआत शुक्रवार से ही हो जाएगी। पहले दिन महिलाएं स्नान के बाद लौकी-भात का सेवन करेंगी। शनिवार को खरना होगा। 
विज्ञापन


इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। तीसरे दिन 15 नवंबर को व्रती महिलाएं डूबते सूर्य यानी अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगी। चौथे और अंतिम दिन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से श्रद्धालु काशी में छठ मनाने आए
घाटों पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन के साथ पूजा समितियां भी तैयारियों में जुटी हैं। भोजपुरी समाज काशी के अध्यक्ष सोमनाथ ओझा और सचिव अशोक पांडेय ने बताया कि विश्वसुंदरी पुल से रविदास घाट तक करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में कच्चे घाट तैयार किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बोरियों में बालू भरकर घाटों पर व्यवस्था बनाई जा रही है। सभी घाटों पर समिति के सदस्य स्वयंसेवक के रूप में तैनात रहेंगे।

देव दीपावली से जुड़ी कुछ समितियां भी नमो घाट से अस्सी घाट तक व्यवस्थाएं संभालने में सहयोग करेंगी। अशोक पांडेय ने बताया कि बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से श्रद्धालु काशी में छठ मनाने आएंगे। इनमें कुछ अपने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां ठहरेंगे, जबकि कुछ ने आश्रमों में कमरे बुक कराए हैं।

आज स्नान कर करेंगी लौकी-भात का सेवन
डाला छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय से होगी। पहले दिन महिलाएं स्नान कर शुद्धता के साथ कद्दू-भात का सेवन करेंगी। शनिवार यानी 14 नवंबर को खरना होगा। इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके साथ ही निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। अंतिम दिन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा।

पूजा के लिए बांटेंगे पांच क्विंटल फल
वरुणा घाट पर भी छठ पूजा के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यहां आकर्षक सजावट के साथ दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। श्री हनुमान मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गरीब परिवारों को पांच तरह के फल वितरित किए जाएंगे। इसके लिए पांच क्विंटल फल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed