फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dispute intensifies over Ustad Bismillah Khan ancestral house in Varanasi

वाराणसी: भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां का पैतृक मकान तोड़ने की कोशिश, परिजनों ने किया विरोध

Mon, 02 Nov 2026 04:46 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 02 Nov 2026 04:46 PM IST
सार

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के पैतृक मकान पर विवाद गहरा गया। यह मामला करीब 10 वर्षों से चला आ रहा है। चौक पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
Dispute intensifies over Ustad Bismillah Khan ancestral house in Varanasi
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के पैतृक मकान पर विवाद गहराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के बेनिया स्थित पैतृक मकान को लेकर विवाद बढ़ गया है। परिवार का आरोप है कि बिल्डर पक्ष ने मकान तोड़ने की कोशिश की, जिसका विरोध किया गया। यह मामला करीब 10 वर्षों से चला आ रहा है। चौक पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि मकान उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के बड़े बेटे मेहताब हुसैन के नाम पर दर्ज है। वर्तमान में यहां उनके दूसरे बेटे नैयर हुसैन खां का परिवार रहता है, जिसमें करीब 35 सदस्य हैं। दोनों भाइयों ने परिवार के अन्य दो सदस्यों पर बिल्डर पक्ष का साथ देने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि बिल्डर के पास मकान तोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज या अनुमति नहीं है। इस संबंध में कोई न्यायालय का आदेश भी सामने नहीं आया है। मकान तोड़ने के विरोध के दौरान विवाद बढ़ने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स गई थी। दोनों पक्षों को समझाया गया। न्यायालय से मामले को हल कराएं, तब तक के लिए किसी तरह का कोई निर्माण या तोड़फोड़ नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed