{"_id":"6ae8305e10e52dc566064edf","slug":"doctors-with-outstanding-performance-honored-at-annual-function-of-ima-varanasi-branch-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए का वार्षिकोत्सव: बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टर सम्मानित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से यादगार बनाया पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए का वार्षिकोत्सव: बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टर सम्मानित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से यादगार बनाया पल
Mon, 02 Nov 2026 12:10 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:10 PM IST
सार
आईएमए वाराणसी शाखा के वार्षिकोत्सव में बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि आमजन को आईएमए की सेवाओं का लाभ दिलाकर शाखा को नई पहचान दिलाना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
आईएमए का वार्षिकोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बनारस शाखा का 108वां वार्षिकोत्सव रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस दौरान जहां चिकित्सकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। वहीं, चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि आईएमए मुख्यालय नई दिल्ली से निर्वाचित महासचिव डॉ. केएम अबुल हसन ने कहा कि आमजन को आईएमए की सेवाओं का लाभ दिलाकर शाखा को नई पहचान दिलाना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन
गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने बनारस शाखा की ओर से रक्तदान, टीकाकरण, एंबुलेंस सेवा सहित अन्य सेवाओं की सराहना करते हुए पदाधिकारियों को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर शरद अग्रवाल ने कहा कि नए सदस्यों को जोड़ने के साथ ही लोगों को आईएमए की सेवाओं से परिचित कराते रहने की बात कही।
विज्ञापन
डॉ. आनंद प्रकाश ने भी सेवाओं की सराहना की। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने इस दौरान शाखा की उपलब्धियों के साथ ही आगामी कार्ययोजना की भी जानकारी दी।
इस दौरान शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आलोक भारद्वाज, डॉ.अजीत सैगल, डॉ. मुमताज अंसारी, डॉ.एसपी सिंह, डॉ. शालिनी टंडन के साथ ही रामकुमार गुप्ता, सरदार सिंह, संदीप मौजूद रहे।