सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fuel Saving in Varanasi: Every Saturday is now No Fuel Day in Municipal Corporation

Fuel Saving in Varanasi: नगर निगम में अब हर शनिवार ‘नो फ्यूल डे’, नहीं किया जाएगा निजी वाहनों का उपयोग

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

पीएम द्वारा देशवासियों से ईंधन बचत को लेकर की गई अपील के बाद वाराणसी नगर निगम में हर शनिवार ‘नो फ्यूल डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। निगम ने ईंधन बचत में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यह कदम उठाया है।

Fuel Saving in Varanasi: Every Saturday is now No Fuel Day in Municipal Corporation
petrol pump - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर निगम के पार्षदों ने निर्णय लिया है कि अब नगर निगम के जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक दिन यानी हर शनिवार को पेट्रोल या डीजल से चलने वाले निजी वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे। अर्थात शनिवार को ‘नो फ्यूल डे’ के रूप में मनाया जाएगा। नगर निगम मुख्यालय स्थित महापौर कक्ष में बुधवार को पार्षदों के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में यह सर्वसम्मत निर्णय लिया गया।
Trending Videos


इस दौरान तय हुआ कि हर शनिवार को सभी पार्षद अपने घर से निगम कार्यालय तक आने के लिए पैदल, साइकिल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या इलेक्ट्रिक वाहनों का ही उपयोग करेंगे। बैठक के दौरान मेयर ने स्वयं उदाहरण पेश करते हुए घोषणा की कि जब तक तेल का संकट बना हुआ है, तब तक वह अपने घर से नगर निगम कार्यालय तक का सफर पैदल ही तय करेंगे। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ईंधन की खपत कम करने की अपील की है। इसी क्रम में निगम ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में वन दारोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

हालांकि, कूड़ा गाड़ियों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इससे मुक्त रखा गया है, क्योंकि निगम आवश्यक सेवा के दायरे में आता है। महापौर ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपील की है कि वे राष्ट्रहित में सप्ताह में कम से कम एक दिन पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न करें। बैठक में पूर्व उपसभापति सुरेश चौरसिया, श्याम आसरे मौर्य, अतुल पांडेय, मदन मोहन तिवारी, इंद्रेश कुमार, बलराम कन्नौजिया, अशोक मौर्य, प्रवीण राय, सुरेश गुप्ता योगी, मदन मोहन दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed