Prateek Yadav Funeral Live: ससुर ने दी मुखाग्नि, भावुक दिखे अखिलेश-शिवपाल, प्रतीक का हुआ अंतिम संस्कार
Akhilesh Yadav Brother Last Rites Baikunth Dham Live News in Hindi: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का हृदय गति रुकने और फेफड़ों में रक्त का थक्का जमने से निधन हो गया था। बृहस्पतिवार को उनके पार्थिव शरीर का लखनऊ के बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। देखें, सभी अपडेट्स:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, अखिलेश-शिवपाल रहे मौजूद
बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपर्णा यादव के पिता व प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर मुलायम के बड़े बेटे अखिलेश यादव व चाचा शिवपाल सिंह मौजूद रहे। प्रतीक की दोनों बेटियां भी मौजूद रहीं।
चाचा शिवपाल सिंह यादव ने दोनों बेटियों को संभाला और उन्हें सांत्वना दी। भारी माहौल के बीच ससुर अरविंद ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।
प्रतीक के ससुर ने दी मुखाग्नि, हुआ अंतिम संस्कार
लखनऊ के बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया गया। अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी।
बैकुंठधाम लाया गया प्रतीक का पार्थिव शरीर
प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बैकुंठधाम लाया गया है। अब से कुछ ही देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस समय बड़ी संख्या में यादव परिवार से जुड़े लोग मौजूद हैं। प्रतीक का अंतिम संस्कार उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट करेंगे।
पति को अंतिम यात्रा पर भेजने से पहले फूट-फूटकर रो पड़ीं अपर्णा यादव
पति को अंतिम यात्रा पर भेजने से पहले अपर्णा यादव खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं।
बैकुंठधाम में होगा अंतिम संस्कार, परिवार ने किए अंतिम दर्शन
प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार बैकुंठधाम में होगा। परिवार ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। अंतिम यात्रा बैकुंठधाम के लिए निकल पड़ी।
अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, यादव परिवार मौजूद
प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। उनका अंतिम संस्कार बैकुंठधाम में किया जाएगा। इस दौरान पूरा यादव परिवार मौजूद है।
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
अपर्णा यादव के पति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे, प्रतीक यादव का कल निधन हो गया। pic.twitter.com/dkpCovifgF
यूपी सरकार के मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए यूपी सरकार के मंत्री भी पहुंचे। मंत्री ओम प्रकाश राजभर व बेबी रानी मौर्य ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शिवपाल यादव ने अपने परिजनों संग किए अंतिम दर्शन
चाचा शिवपाल सिंह यादव ने अपने परिवार के साथ अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सांसद डिंपल यादव ने किए अंतिम दर्शन
प्रतीक यादव का कुछ ही देर में अंतिम संस्कार होना है। अंतिम यात्रा के लिए गाड़ी को फूलों से सजाया गया है। कुछ ही देर में अंतिम यात्रा विक्रमादित्य मार्ग स्थित प्रतीक यादव के घर से बैकुंठ धाम के लिए रवाना होगी। सांसद डिंपल यादव ने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
यह बहुत दुखद है, खासकर अपर्णा के लिए: बेबी रानी मौर्य
प्रतीक यादव के निधन पर लखनऊ की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा, "यह बहुत दुखद है, खासकर अपर्णा के लिए, जिनकी दो छोटी बेटियां हैं।"