सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Seven-Day Mega Electricity Camp Starts Tomorrow; Five Types of Issues to be Addressed Daily—Check the Sche

UP: सात दिन का मेगा बिजली शिविर कल से, रोजाना सुनी जाएंगी पांच तरह की समस्याएं; जानें आने का समय

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 14 May 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ में 15 से 22 मई तक मेगा बिजली शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में नए बिजली कनेक्शन, गलत बिल सुधार, लोड बढ़ाने-घटाने, नाम परिवर्तन और खराब मीटर बदलने जैसी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उपभोक्ताओं को जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न उपकेंद्रों पर आयोजित होंगे।

UP: Seven-Day Mega Electricity Camp Starts Tomorrow; Five Types of Issues to be Addressed Daily—Check the Sche
बिजली बिल के लिए नया नियम - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अमौसी, लखनऊ मध्य, जानकीपुरम, गोमतीनगर जोन के तहत शहर से गांव तक 15, 16, 18, 19,20, 21 व 22 मई तक मेगा शिविर का आयोजन होगा।  उपकेंद्रों पर आयोजित होने वाले इस शिविर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रोजाना सात दिन उपभोक्ताओं की पांच तरह की बिजली समस्याएं सुनी जाएंगी, जिनका समाधान भी होगा। 

Trending Videos


हालांकि, बिजली शिविर में जो आवेदक व उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर आएगा तो उसकी सुनवाई होगी। इस संबंध में मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिए कि रोजाना शिविर में आने वाले फरियारियों को सूचीबद्ध करके समाधान होने वालों की रिपोर्ट भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्य पांच समस्याएं जिनका होगा समाधान

  • नए कनेक्शन जारी करना: जिन उपभोक्ताओं को नए बिजली कनेक्शन की आवश्यकता है, वे इस शिविर में आवेदन कर सकेंगे।
  • गलत बिलों का सुधार: यदि किसी उपभोक्ता को अपने बिजली बिल में कोई गलती मिलती है, तो उसे ठीक किया जाएगा।
  • विद्युत लोड बढ़ाना या घटाना: कनेक्शन के विद्युत लोड में बदलाव के अनुरोधों पर कार्रवाई की जाएगी।
  • कनेक्शन का नाम परिवर्तन: बिजली कनेक्शन का नाम बदलने के आवेदनों को स्वीकार किया जाएगा।
  • मीटर बदलेंगे: उपभोक्ता का मीटर खराब हो गया तो उसे शिविर में ही बदला जाएगा।

 

किस जोन में कब, कहां शिविर लगेगा

अमौसी जोन                         
मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि 15 मई को आशियाना उपकेंद्र, नादरगंज खंड कार्यालय, दुबग्गा उपकेंद्र, 16 मई मोहनलालगंज खंड कार्यालय, मानसरोवर उपकेंद्र, मलिहाबाद ओल्ड उपकेंद्र, 18 मई आलमबाग चंदरनगर उपकेंद्र, नादरगंज खंड कार्यालय, दुबग्गा उपकेंद्र, 19 मई मोहनलालगंज खंड कार्यालय, मलिहाबाद ओल्ड उपकेंद्र, मानसरोवर उपकेंद्र, 20 मई आशियाना, नारदगंज खंड कार्यालय, दुबग्गा उपकेंद्र, 21 मई सिंगारनगर आलमबाग, मोहनलालगंज खंड कार्यालय, मलिहाबाद ओल्ड उपकेंद्र और 22 मई को आशियाना उपकेंद्र, नादरगंज खंड कार्यालय, दुबग्गा उपकेंद्र पर सुनवाई होगी।

लखनऊ मध्य जोन
मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि 15 मई हुसैनगंज, 16 मई तालकटोरा, 18 मई रेजीडेंसी, 19 मई नीबू पार्क, 20 मई राजभवन, 21 मई राजाजीपुरम ओल्ड व 22 मई ऐशबाग उपकेंद्र पर एसडीओ के नेतृत्व में शिविर आयोजित किया जाएगा।

जानकीपुरम जोन
मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि 15 मई फैजुल्लागंज, 16 मई जीपीआरए जानकीपुरम, 18 मई न्यू कैम्पस जानकीपुरम, 19 मई अहिबरनपुर, 20 मई साढ़ामऊ बीकेटी, 21 मई जीएसआई निकट राम राम बैंक चौराहा, 22 मई जीपीआरए जानकीपुरम में शिविर लगेगा।
गोमतीनगर जोन

मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि 15 मई चिनहट शिवपुरी, सेक्टर 25 इंदिरानगर, 16 मई एचएएल , सेक्टर 4 गोमतीनगर विस्तार, 18 मई लौलाई, कल्याणपुर, 19 मई कमता, सूगामऊ, 20 मई अमराई गांव व सेक्टर एक गोमतीनगर विस्तार, 21 मई विश्वासखंड, सर्वोदयनगर, 22 मई चिनहट शिवपुरी व सेक्टर 25 इंदिरानगर उपकेंद्र पर समस्याओं की सुनवाई होगी।

शिविर में आए तो जरूरी दस्तावेज लाएं
निदेशक वाणिज्य रजत जुनेजा ने बताया कि जो भी उपभोक्ता किसी भी जगह के शिविर में आए तो उससे संबंधित दस्तावेज जरूर लेकर जाए। जैसे गलत बिल सहीं कराना तो अंतिम जमा बिल की रसीद मीटर बदलने का सीलिंग सटिंफिकेट, मीटर रीडिंग का वीडियो लेकर जाए। नए कनेक्शन लेने वाले आवेदक मकान-दुकान संबंधी जमीनी दस्तावेज रजिस्ट्री, आधार कार्ड व फोटो लेकर सबसे पहले झटपट पोर्टल पर आवेदन कर लें, तब जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed