{"_id":"6a05a5b505b5b7b96004ece6","slug":"demand-raised-to-hand-over-responsibilities-following-expiration-of-terms-of-gram-pradhans-on-may-26-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 26 मई और 19 जुलाई से समाप्त हो रहा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल, लखनऊ में चुनाव होने तक दायित्व देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 26 मई और 19 जुलाई से समाप्त हो रहा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल, लखनऊ में चुनाव होने तक दायित्व देने की मांग
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 14 May 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई और 19 जुलाई से समाप्त हो रहा है। लखनऊ में चुनाव होने तक दायित्व देने की मांग की गई। इसे लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी में त्रिस्तरीय पंचायतों के कार्यकाल खत्म होने पर निर्वाचित ग्राम प्रतिनिधियों को ही प्रशासनिक दायित्व देने की मांग करते हुए राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अंकित कुमार को सौंपा।
Trending Videos
माल ब्लॉक की प्रधान संघ अध्यक्ष अटारी ग्राम पंचायत की प्रधान संयोगिता चौहान ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वर्तमान परिस्थित और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव निर्धारित समयावधि पर होना संभव नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान कार्यकाल 26 मई और 19 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है। यदि पंचायत चुनाव समय से न हो पाए तो निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को ही उनके पद को यथावत रखते हुए कार्यकाल बढ़ा दिया जाए।
जैसा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में ऐसी परिस्थिति में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को दायित्व सौंपा जा चुका है। इस कार्य से ग्रामीण जनता में सकारात्मक संदेश जाएगा। सरकार के प्रति विश्वास एवं समर्थन को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान मौजूद रहे।