सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Food Business Board in Varanasi announced a boycott by releasing a list of 450 China products

इस शहर में खाद्य व्यापार मंडल ने 450 चीन उत्पादों की लिस्ट जारी की, बहिष्कार करने का किया ऐलान

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 18 Jun 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Food Business Board in Varanasi announced a boycott by releasing a list of 450 China products
चीनी राष्ट्रपति का पुतला और चीनी झंडा जलाया - फोटो : एएऩआई।
विज्ञापन

वाराणसी में बुधवार को शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और चीन के राष्ट्रपति का पोस्टर फूंक नाराजगी व्यक्त की। उधर, खाद्य व्यापार मंडल ने चीन निर्मित 450 से अधिक सामानों की सूची जारी करते हुए बहिष्कार का आह्वान किया।

Trending Videos

वाराणसी व्यापार मंडल से संबद्ध युवा काशी बिस्किट एंड कांफेक्शनरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शाम साढ़े 4 बजे आजाद पार्क लहुराबीर में चीन के राष्ट्रपति का पोस्टर जलाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान व्यापारियों ने चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार का आह्वान किया। विरोध प्रदर्शन में अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, प्रमोद अग्रहरि, जय निहलानी, मनीष गुप्ता, जितन चौधरी, विकास गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


450 चीन उत्पादों की लिस्ट जारी की
खाद्य व्यापार मंडल की बैठक के दौरान अध्यक्ष नवरतन राठी और कैट एक्शन कमेटी के जिला प्रभारी गौरव राठी ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन कैट ने 450 से अधिक वस्तुओं की बृहद सूची जारी की है। इसके अंतर्गत 3000 से अधिक वे उत्पाद हैं जो चीन में निर्मित होकर भारत में आयात होते हैं। इन सामानों के बहिष्कार का आह्वान किया गया।

कैट की इस सूची में रोजमर्रा में काम आने वाली वस्तुएं जैसे खिलौने, फर्निशिंग फैब्रिक, टेक्सटाइल, बिल्डर हार्डवेयर, फुटवियर, गारमेंट, किचन के सामान, लगेज, हैंड बैग, कॉस्मेटिक्स, गिफ्ट आइटम, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, खाद्यान, घड़ी, फर्नीचर, लाइटिंग, हेल्थ प्रोडक्ट्स, पैकेजिंग प्रोडक्ट, ऑटो पार्ट्स, यार्न, फेंगशुई, चश्मा आदि शामिल हैं। बैठक में अवतार सिंह, आशीष अग्रवाल, संदीप बरनवाल, अमिताभ केडिया, अशोक साडानी, रवि धन्नानी, पवन धूत आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed