फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jewelry and cash stolen after breaking the lock of a locked house in Bhadohi

भदोही: बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी

Wed, 14 Oct 2026 12:04 PM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Published by: किशन चौबे Updated Wed, 14 Oct 2026 12:04 PM IST
सार

भदोही के औराई क्षेत्र के तियूरी गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चांदी और सोने के आभूषण समेत चार हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Jewelry and cash stolen after breaking the lock of a locked house in Bhadohi
महराजगंज, भदोही, औराई कोतवाली, चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महराजगंज के औराई कोतवाली क्षेत्र के तियूरी गांव में सोमवार रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह ग्रामीणों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में चौकीदार का काम करते हैं। परिवार के मुंबई में रहने के कारण मकान बंद रहता है। सोमवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos

चांदी के पायल और सोने के आभूषण चोरी
चोर अलमारी से चांदी की पायल और बिछिया के अलावा सोने की कील और नथुनी ले गए। इसके साथ ही अलमारी में रखे चार हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए। सुबह ग्रामीणों ने मकान का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई।

ग्रामीणों ने धर्मेंद्र के पिता राजन सिंह को घटना की सूचना दी। राजन सिंह गांव में ही कुछ दूरी पर रहते हैं। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।

प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मकान में चोरी की सूचना मिली है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य माध्यमों से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed