{"_id":"6ae4e4a903dc64daa00e39e5","slug":"leopard-terror-in-varanasi-forest-department-sets-up-two-cages-and-tethers-goats-as-bait-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में नौ दिन से तेंदुए का खौफ: 45 हजार लोगों में दहशत, वन विभाग ने लगाए दो पिंजरे, बांधी बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में नौ दिन से तेंदुए का खौफ: 45 हजार लोगों में दहशत, वन विभाग ने लगाए दो पिंजरे, बांधी बकरियां
Sat, 31 Oct 2026 12:10 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:10 AM IST
सार
वाराणसी जिले के छावनी इलाके में तेंदुए का खौफ नौ दिन से छाया हुआ है। 45 हजार आबादी डरी हुई है। उधर, वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए हैं। साथ ही चारे के रूप में बकरियां बांधी है। वहीं डीएफओ बोलीं कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वन विभाग ने लगाए पिंजरे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के छावनी क्षेत्र में पिछले नौ दिनों से तेंदुए की आहट के कारण 45 हजार की आबादी में खौफ है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने एहतियातन बंगला नंबर 61 और सेंट मैरीज स्कूल परिसर में दो बड़े पिंजरे लगाए गए हैं। तेंदुए को आकर्षित कर सुरक्षित पकड़ने के उद्देश्य से दोनों पिंजरों में चारे के रूप में बकरियां बांधी गई हैं। इसके साथ ही वन विभाग के कर्मियों को इलाके में लगातार गश्त करने और कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) निधि चौहान ने स्वयं छावनी क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार और टीम लीडर अनिल श्रीवास्तव को सर्च ऑपरेशन और पेट्रोलिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
डीएफओ निधि चौहान ने बताया कि अभी तक इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर कई पुराने और असंबद्ध वीडियो साझा कर जनता के बीच अनावश्यक खौफ पैदा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विभाग ऐसे सभी वीडियो और सूचनाओं की तकनीकी जांच कर रहा है। माहौल बिगाड़ने और झूठी अफवाह फैलाने वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।