फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahaviri Procession No-entry for heavy vehicles in Ballia city route change for e-rickshaws traffic

महावीरी जुलूस: बलिया शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, ई-रिक्शा के बदले रूट; जान लें डायवर्जन प्लान

Fri, 28 Aug 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 28 Aug 2026 05:56 AM IST
सार

बलिया में महावीरी जुलूस को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था बदली गई है। सुबह आठ बजे से भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी और ई-रिक्शों का रूट भी बदला गया है। दोपहर तीन बजे से चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। जुलूस समाप्त होने तक व्यवस्था लागू रहेगी।

विज्ञापन
Mahaviri Procession No-entry for heavy vehicles in Ballia city route change for e-rickshaws traffic
बलिया में डायवर्जन लागू। - फोटो : संवाद

विस्तार

सावन की पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के दिन नगर में निकलने वाले महावीर झंडा जुलूस के लिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। एएसपी संजय वर्मा ने बताया कि 28 अगस्त को सुबह आठ बजे से जुलूस समाप्ति तक शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर रोका जाएगा। वहीं, दोपहर तीन बजे से शहर के अंदर तीन और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर भी कई मार्गों पर रोक रहेगी। ई-रिक्शा के लिए भी निर्धारित रूट तय किए गए हैं।

विज्ञापन


दुबहड़ थाना के पास नो-एंट्री पॉइंट पर दुबहड़-छपरा व बैरिया की ओर से शहर आने वाले भारी वाहन रोके जाएंगे। सिकंदरपुर, रसड़ा, नरहीं व फेफना जाने वाले वाहन चिरैया मोड़ से सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा होते हुए त्रिकालपुर तिराहा (गड़वार) से आगे जाएंगे। शंकरपुर तिराहा, बांसडीह रोड के पास रेवती, सहतवार व बांसडीह से आने वाले भारी वाहनों को रोका जाएगा। नरहीं, रसड़ा व फेफना जाने वाले वाहन सुखपुरा-त्रिकालपुर तिराहे से होकर जाएंगे।

विज्ञापन

हनुमानगंज चौकी के पास नरहीं, फेफना, रसड़ा व सिकंदरपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन रोके जाएंगे। सिकंदरपुर से दुबहड़, हल्दी व बैरिया जाने वाले वाहन सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होकर जाएंगे, जबकि नरहीं-फेफना जाने वाले वाहन त्रिकालपुर तिराहा होकर जाएंगे।

फेफना तिराहा पर रसड़ा, नरहीं व चितबड़ागांव से शहर आने वाले भारी वाहनों को रोका जाएगा। बैरिया, सिकंदरपुर व बांसडीह जाने वाले वाहन त्रिकालपुर, सुखपुरा, बांसडीह व सहतवार होकर जाएंगे। अगरसंडा नो-एंट्री पॉइंट पर गड़वार की ओर से शहर आने वाले भारी वाहन रोके जाएंगे। हल्दी-बैरिया जाने वाले वाहन त्रिकालपुर, सुखपुरा, बांसडीह व सहतवार होकर जाएंगे।

दोपहर तीन बजे से चार पहिया-तीन पहिया वाहनों पर रोक
शहर के अंदर निर्धारित मार्गों पर तीन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश जुलूस समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, बहादुरपुर से आने वाले ई-रिक्शा कुंवर सिंह चौराहा, ओवरब्रिज व जगदीशपुर तिराहा तक जाकर वापस लौटेंगे। अस्पताल जाने वाले वाहन कदम चौराहे से बिचलाघाट व बंधा रोड होकर जाएंगे। तिखमपुर मंडी की ओर से आने वाले ई-रिक्शा एनसीसी तिराहा, कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज होते हुए रोडवेज बस स्टैंड तक जाएंगे और इसी मार्ग से वापस लौटेंगे।

विज्ञापन

उल्लास के साथ निकलेगा ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस
श्रावणी पूर्णिमा रक्षाबंधन के दिन निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। जुलूस के लिए प्रशासनिक अमला व अखाड़ेदार तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे रहे। इसको लिए गैर जनपद से भी फोर्स बुलाई गई। प्रशासन ने विशुनीपुर चौराहे के चारों तरफ बैरिकेडिंग करा दी है। नगर के विभिन्न स्थानों से नौ अखाड़ों के जुलूस निकाले जाएंगे। 

इसमें सबसे आगे नगर कमेटी व मिड्ढी का जुलूस चलता है। स्टेशन के सामने अखाड़ा क्रमवार एक दूसरे के पीछे आ जाते हैं। पुलिस प्रशासन ने सतर्कता की दृष्टि से मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की है। खासकर विशुनीपुर चौराहा व रेलवे स्टेशन के सामने लगे कैमरे चेक किए गए। सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने बताया कि अखाड़ों को नियम व शर्तों से अवगत करा दिया गया है। 

महावीरी झंडा जुलूस के लिए 1400 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
शहर में ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस शुक्रवार को दोपहर बाद निकलेगा। जुलूस में शहर की नौ प्रमुख कमेटियों के अखाड़े शामिल होंगे। 1400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी रहेगी। सुरक्षा में दो अपर पुलिस अधीक्षक, सात क्षेत्राधिकारी, 29 थानाध्यक्ष/हेड एसओ, 12 निरीक्षक तथा 199 उपनिरीक्षक तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा करीब 1200 पुरुष और 100 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा ने कहा कि सुरक्षा की सख्त इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने आयोजकों और कमेटियों से भी जुलूस को निर्धारित मार्ग और तय व्यवस्था के अनुसार निकालने की अपील की है। जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed