फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mau Dilapidated multi-purpose sports hall stadium awaits tender athletes express disappointment

मऊ: स्टेडियम में टेंडर की राह देख रहा बदहाल बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाॅल, खिलाड़ियों में निराशा; नाराजगी

Tue, 08 Sep 2026 06:18 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 08 Sep 2026 06:18 AM IST
सार

मऊ के स्टेडियम में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल बदहाल पड़ा है और लंबे समय से टेंडर की राह देख रहा है। जर्जर हाल के कारण खिलाड़ियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बास्केटबॉल और क्रिकेट खिलाड़ियों में इसे लेकर निराशा है। खिलाड़ियों का कहना है कि खेल सुविधाओं के अभाव में उनकी प्रतिभा प्रभावित हो रही है। अधिकारियों से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन
Mau Dilapidated multi-purpose sports hall stadium awaits tender athletes express disappointment
बदहाल बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाॅल। - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर के बलिया मोड़ स्थित जिले का एकमात्र डा. भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम, जहां शहर के सैकड़ों युवा खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने का सपना देखते हैं। एक तरफ जहां कई खेलों के लिए सारी व्यवस्थाएं हैं। वहीं कुछ खेल के प्रति सौतेला व्यवहार हो रहा है। जिसके कारण खिलाड़ियों में काफी निराशा है।

विज्ञापन




डा. भीम राव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में वर्ष 2008 में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल भवन का लोकार्पण तत्कालीन राजस्व मंत्री फागू चौहान द्वारा किया गया। जिससे इंडोर गेम के आयोजन में कोई दिक्कत न हो सके। लेकिन वर्तमान समय में यहां की हालत काफी खराब है। खिड़कियों पर बैनर लगाकर उसे ढका गया है। इसके साथ ही क्रीड़ा हाल भवन की दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने लगा है। 
विज्ञापन


साथ ही रंगाई-पोताई के अभाव में दीवारें बदरंग हो गई हैं। वहीं खिड़की पर घास भी उग गई है। इसके साथ ही पूरे हाल में लगी लाइट बिजली आपूर्ति न होने के कारण नही जलती हैं। जिसके कारण खिलाड़ियों को परेशानी होती है। वहीं बिजली के तार भी कई जगहों पर बेतरतीब पड़े हैं, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। वहीं बास्केटबॉल और क्रिकेट खेल के खिलाड़ियों में निराशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना कोच निराशा के बीच अभ्यास कर रहे हैं बास्केटबॉल खिलाड़ी
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बास्केटबॉल खेल का सिंथेटिक ग्राउंड बना दिया है। लेकिन इस खेल का कोई कोच नही होने के कारण बास्केटबॉल खिलाड़ी स्वयं से अभ्यास करने को मजबूर हैं। बास्केटबॉल खिलाड़ी के नेशनल खिलाड़ी विश्वजीत सिंह ने कहा कि हम सभी अपने से यहां पर अभ्यास करते हैं। वहीं हम बॉल तक अपने से जुटाए पैसों से लाते हैं। इसके अलावा पांच साल पूर्व कोच की व्यवस्था मिलने पर हम सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं खिलाड़ी राहुल राजभर ने कहा कि हर खेल के लिए कोच है। लेकिन बास्केटबॉल खेल का कोच नही है। ऐसा तब है जब लगातार यहां पर खिलाड़ी अभ्यास करने आ रहे हैं।
 

शासन को पत्र लिखकर बहुउद्देशीय क्रीडा हाल की मरम्मत की मांग की गई थी। जिसकी स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही टेंडर कराकर मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही क्रिकेट की अच्छी प्रैक्टिस पिच बनाने का प्रस्ताव है। वहीं बास्केबॉल खेल के प्रशिक्षक के लिए भी पत्र लिखा गया है। - डीपी सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी, मऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed