{"_id":"6a966b1e9a45fb31ef0d706a","slug":"neelam-rai-receives-state-teacher-award-for-manduadih-primary-school-designated-nipun-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान: प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह को बनाया निपुण, अब नीलम राय को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान: प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह को बनाया निपुण, अब नीलम राय को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार
Tue, 01 Sep 2026 11:35 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:35 AM IST
सार
मंडुवाडीह प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक शिक्षिका नीलम राय को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिला। नीलम ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए जिले से चार शिक्षकों के प्रस्ताव भेजे गए थे।
विज्ञापन
नीलम राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मंडुवाडीह प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक शिक्षिका नीलम राय को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय चयन समिति की ओर से 13, 14, 18 और 19 अगस्त 2025 को हुई बैठकों में की गई संस्तुति के आधार पर उनका चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। शिक्षक दिवस पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षिका नीलम राय बलिया की रहने वाली हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई भी बलिया में हुई। उनके पति विक्रम पाठक वाराणसी में एक नजदीकी बैंक में कार्यरत हैं। नीलम ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए वाराणसी से चार शिक्षकों के प्रस्ताव भेजे गए थे। समिति की ओर से दो बार साक्षात्कार किया गया।
विज्ञापन
पहले अप्रैल में साक्षात्कार हुआ। इसके बाद अगस्त में लखनऊ में साक्षात्कार हुआ। इसके बाद उनका चयन किया गया। उन्होंने पुरस्कार पाने पर खुशी जाहिर की और सभी का आभार जताया। राज्य पुरस्कार विजेता को दो साल का सेवा विस्तार मिलेगा। साथ ही राज्य सरकार की ओर से 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए शिक्षकों का मूल्यांकन 100 अंकों पर किया जाता है। इसमें विद्यालय में नामांकन वृद्धि, ड्रॉपआउट में कमी, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति, नवाचार आधारित शिक्षण, डिजिटल तकनीक के प्रयोग, विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों व विद्यालय विकास में योगदान जैसे मानक हैं। वस्तुनिष्ठ मानकों के लिए 40 अंक, प्रदर्शन आधारित गतिविधियों के लिए 40 अंक और प्रस्तुतीकरण व साक्षात्कार के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। इन सभी मानकों पर खरे उतरने और जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए नीलम राय को इस पुरस्कार से नवाजा गया है।