सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi completes tenure of 4399 days Pankaj Chaudhary work done spirit of PDB and social service

UP: पीएम मोदी के 4399 दिनों का कार्यकाल पूरा, पंकज चौधरी बोले- PDB की भावना से हो रहा काम; की समाजसेवा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 10 Jun 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने वाराणसी में कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'पीडीबी यानी पब्लिक देवो भव:' की भावना से काम कर रही है। काशी अनाथ आलय में फल वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मोदी सरकार के 4399 दिनों के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और विकास का काल बताया तथा कांग्रेस पर केवल बयानबाजी करने का आरोप लगाया।

PM Modi completes tenure of 4399 days Pankaj Chaudhary work done spirit of PDB and social service
मीडिया से बातचीत करते पंकज चाैधरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को लहुराबीर स्थित काशी अनाथ आलय में आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आश्रित लोगों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'पीडीबी यानी पब्लिक देवो भव:' की भावना के साथ कार्य कर रही है और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।



पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा की राजनीति का केंद्र बिंदु आम जनता है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन और सरकार लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा, सुशासन और विकास की नई कार्यसंस्कृति स्थापित हुई है, जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। पीएम मोदी ने 4399 दिनों का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है, जो देश में सर्वाधिक और निर्वाचित प्रधानमंत्री का सबसे लंबा कार्यकाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं है। इसलिए वह केवल बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तक सीमित होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता विकास, सुशासन और परिणाम आधारित राजनीति को प्राथमिकता दे रही है, जिसका लाभ भाजपा को लगातार मिल रहा है।

विज्ञापन

अनाथ आलय में किया फल वितरण

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का कार्य कर रहे हैं। इसी भावना के तहत काशी अनाथ आलय में आश्रित लोगों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भाजपा की कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा हैं।

कार्यक्रम के बाद पंकज चौधरी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की भव्य आरती में भी सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र 'दयालु' सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। काशी अनाथ आलय के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया और सामाजिक सेवा के कार्यों में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed