फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi priceless gift silk-crafted image of his mother Heeraben bestowing her blessings in varanasi

पीएम के जन्मदिन पर अनमोल तोहफा: काशी के बुनकर ने रेशम से उकेरी मोदी को आशीर्वाद देतीं मां हीराबेन की तस्वीर

Wed, 16 Sep 2026 12:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 16 Sep 2026 12:44 PM IST
सार

पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में खास तोहफा तैयार किया गया है। काशी के बुनकर ने रेशमी धागों से पीएम को आशीर्वाद देतीं उनकी मां हीराबेन की जीवंत छवि उकेरी है।

विज्ञापन
PM Modi priceless gift silk-crafted image of his mother Heeraben bestowing her blessings in varanasi
रेशम से उकेरी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें भेंट करने के लिए काशी बुनकर ने एक नायाब तोहफा तैयार किया है। रेशमी धागों से पीएम को आशीर्वाद देतीं उनकी मां हीराबेन की जीवंत छवि उकेरी है। बुनकर सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने दो सहयोगियों के साथ मिलकर कतान के धागों से यह विशेष वॉल हैंगिंग तैयार की है। इसमें दिवंगत मां हीराबेन अपने पुत्र नरेंद्र मोदी के सिर पर हाथ रखकर स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देती दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन


सर्वेश के अनुसार, यह शिल्पकारी त्रेतायुग (भगवान श्रीराम के काल) की पारंपरिक हस्तशिल्प शैली ‘उचंद कला’ से प्रेरित है। इस कृति को उन्होंने साड़ी में भी उकेरा है। उन्होंने बताया कि बिना किसी मशीन के इस्तेमाल के केवल हथकरघे और हाथों की कारीगरी से बनी इस वॉल हैंगिंग को पूरा करने में करीब 50 दिन लगे हैं।
विज्ञापन


इसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि इस कृति को देखते हुए ऐसी अन्य कलाकृतियों के लिए ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं। सर्वेश कुमार श्रीवास्तव इससे पहले भी पीएम मोदी को बनारसी साड़ी भेंट कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे अयोध्या राम मंदिर की थीम पर आधारित विशेष साड़ियां और विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों के सम्मान में क्रिकेट थीम वाली साड़ियां तैयार कर काशी की बुनकरी परंपरा का लोहा मनवा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed