{"_id":"69abc2fc3d3d4cc12b087b4e","slug":"sons-brothers-and-daughters-in-law-killed-their-loved-ones-in-more-than-50-cases-in-five-years-in-varanasi-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: वाराणसी में पांच साल में 50 से ज्यादा मामलों में बेटे, भाई, बहू ने की अपनों की हत्या; ये रहीं बड़ी वजहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वाराणसी में पांच साल में 50 से ज्यादा मामलों में बेटे, भाई, बहू ने की अपनों की हत्या; ये रहीं बड़ी वजहें
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में पांच साल में 50 से ज्यादा ऐसे मामले सामने आए, जिसमें अपनों ने ही अपनों का खून बहाया। इनमें भतीजे ने चाचा-चाची, चचेरे भाई-बहन की गोली मारकर हत्या महज संपत्ति और रंजिश में कर दी।
रिश्तों का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आधुनिकता के इस युग में खून के रिश्तों का कत्ल हो रहा है। लखनऊ में मामूली बात पर बेटे ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पिता की हत्या की और कई टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिए। लखनऊ की तरह सांस्कृतिक धार्मिक नगरी काशी में भी खून के रिश्तों का कुछ इसी तरह ही कत्ल हुआ है। पिछले पांच साल में देखें तो 50 ऐसे मामले हैं, जिसमें भतीजे ने चाचा-चाची, चचेरे भाई-बहन की गोली मारकर हत्या महज संपत्ति और रंजिश में कर दी।
Trending Videos
भाई ने पिता और बहन की हत्या की तो बहू ने महज 500 रुपये के लिए सास को कुल्हाड़ी से काट डाला। पत्नी से अनबन के बाद पति ने अपने दो अबोध बेटों को गंगा में फेंककर मार डाला। पति ने पत्नी की फावड़े से हत्या की और प्रेम संबंधों में बाधक बनने वाली पत्नी की पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या की है। कमिश्नरेट पुलिस की रिकॉर्ड पर गौर करें तो 2021 के बाद से रिश्तों के कत्ल करने का ग्राफ बढ़ा है। इसके पीछे महज विश्वासघात, प्रेम संबंधों, आर्थिक तंगी और संपत्ति विवाद का मुख्यत: बढ़ता कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: शंकराचार्य ने संकटमोचन मंदिर में किए दर्शन, लखनऊ के लिए यात्रा शुरू; बोले- गंगा से गोमती की ओर जा रहे
सबसे बड़ी वारदात भदैनी मेंवाराणसी की पहली और सबसे बड़ी वारदात सात नवंबर 2024 को भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी इलाके में हुई। भतीजे विशाल गुप्ता उर्फ विक्की और प्रशांत गुप्ता उर्फ जुगनू ने रंजिश व संपत्ति विवाद में चाचा राजेंद्र गुप्ता, चाची नीतू, चचेरे भाई-बहन नवनेंद्र, सुबेंद्र और गौरांगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। चाचा का पूरा वंश ही मिटा दिया। विशाल उर्फ विक्की जिला जेल में निरूद्ध है।
बेटे ने सिलबट्टे से पिता को मार डाला
कैंट थाना क्षेत्र के टकटकपुर के प्रतापनगर कॉलोनी में 7 जुलाई 2025 को हाथ से संपत्ति निकलने के गुस्से में बेटे राजेश ने सिलबट्टे और रॉड से वार कर बुजुर्ग पिता रूपचंद्र भारद्वाज और 50 वर्षीय बहन शिवकुमारी की सिर कूंचकर हत्या कर दी थी। आरोपी बेटे को कैंट पुलिस ने घटनास्थल से ही गिरफ्तार किया था। आरोपी जेल में बंद है।
इसे भी पढ़ें; UPSC Result 2025: आईआईटी बीएचयू के गोल्ड मेडलिस्ट पुरु दुबे को 86वीं रैंक, काशी की श्रुति ओला को 329वीं रैंक
मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की बेटे की हत्या
12 अगस्त 2025 को रामनगर थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा में रहने वाली मां ने प्रेमी के साथ मिलकर मिलकर दस साल के मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। प्रेमी फैजान को रामनगर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। 15 नवंबर 2022 को मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के पूरे गांव में पति रंजीत पटेल ने मामूली बात पर 52 वर्षीय पत्नी कलावती देवी की खेत में काम करने के दौरान फावड़े से काट कर हत्या कर दी थी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के करमपुर गांव में प्रेमिका से अवैध संबंध बनाए रखने के लिए पति ताड़केश्वर मिश्र ने 22 जुलाई 2022 को अपनी पत्नी गुंजा मिश्रा की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी थी। आरोपी पति ताड़केश्वर और प्रेमिका सुहानी को गिरफ्तार किया गया था।

पत्नी से अनबन, बेटों सहित पुल से छलांग लगाई
रूक को कंपा देने वाली दर्दनाक घटना चार अगस्त 2025 में चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुई। थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी दुर्गा सोनकर ने पत्नी से अनबन के बाद इतना आक्रोशित हुआ कि पांच और सात साल के दो मासूम बच्चों के साथ रिंगरोड बभनपुरा पुल से गंगा में छलांग लगा दी। दुर्गा तो बच गया लेकिन दो बच्चे आज तक नहीं मिले हैं। पत्नी ने पति के खिलाफ बच्चों की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है, वह जिला जेल में है।
70 फीसदी मामले अपनों के ही खिलाफ
फौजदारी के अधिवक्ता विकास सिंह ने बताया कि कचहरी में आने वाली प्रार्थना पत्रों और केस में 70 फीसदी लोग अपनों से ही परेशान हैं। प्रेम संबंधों का हद से आगे बढ़ जाना, जमीन-मकान विवाद, विश्वास में धोखा और पुरानी रंजिश सुलगते रहना मुख्य है।