फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The face of Kashi is transforming through the confluence of heritage and development: Jagdish Patel

राजनीति: धर्मपाल सिंह बोले- बूथ की मजबूती ही संगठन की असली ताकत, चुनाव के दिए टिप्स; कार्यकर्ताओं से बातचीत

Fri, 16 Oct 2026 02:12 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 16 Oct 2026 02:12 AM IST
सार

भाजपा के काशी और गोरक्ष क्षेत्र के दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में 133 विधानसभा सीटों पर चुनावी तैयारियों, बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क और सामाजिक समीकरणों पर मंथन हुआ। जगदीश पटेल और धर्मपाल सिंह ने संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं, जगदीश पटेल ने ‘विरासत और विकास का संगम, काशी 3.0’ पुस्तक का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
The face of Kashi is transforming through the confluence of heritage and development: Jagdish Patel
कार्यक्रम को संबोधित करते धर्मपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के काशी और गोरक्ष क्षेत्र के दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक रणनीति बनाई गई। राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल ने विपक्ष के नैरेटिव का तथ्यों के आधार पर जवाब देने और नए सामाजिक वर्गों तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बूथ समितियों की सक्रियता, मतदाता संपर्क और कार्यकर्ताओं की जवाबदेही को चुनावी सफलता का आधार बताया।

विज्ञापन


संगठन संरचना एवं बूथ कार्य विषय पर प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि चुनावी रणनीति की सफलता उसे जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर निर्भर करती है। इसके लिए संगठन के सभी स्तरों पर समन्वय, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने और जनसंपर्क अभियानों को चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भूमिका केवल संगठनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित नहीं है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बूथ समितियों के कामकाज की नियमित समीक्षा और कार्यकर्ताओं की जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी। पीडीए की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने विपक्ष की सामाजिक रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को पीडीए से कोई सरोकार नहीं है। उनके लिए पीडीए का मतलब है पराया धन अपना। क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि विस्तारक संगठन और समाज के बीच प्रभावी सेतु की भूमिका निभाते हैं। 

सामाजिक समीकरणों और बूथ प्रबंधन पर मंथन : दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में काशी और गोरखपुर क्षेत्र की 133 विधानसभा सीटों के विस्तारकों, विधानसभा प्रभारियों और विधानसभा पालकों ने सहभागिता की।  विभिन्न क्षेत्रों की सामाजिक संरचना, राजनीतिक परिस्थितियों का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया।

संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अनूप जायसवाल और क्षेत्र उपाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने किया। बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद राय, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मधुकर चित्रांश, अमित राय, अनीता त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री अनूप जायसवाल, क्षेत्रीय मंत्री जगदीश त्रिपाठी, डॉ. उत्तम ओझा, संतोष सोलापुरकर, शैलेंद्र मिश्रा रहे। 

विज्ञापन

The face of Kashi is transforming through the confluence of heritage and development: Jagdish Patel
काशी 3.0’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विरासत और विकास के संगम से बदल रही काशी की तस्वीर : जगदीश पटेल
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल ने बुधवार को सर्किट हाउस में ‘विरासत और विकास का संगम, काशी 3.0’ पुस्तक का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी ने आधुनिकता और संस्कृति के समन्वय का नया युग देखा है। काशी आज ‘विरासत भी, विकास भी’ के वैश्विक मॉडल के रूप में विकसित हो रही है।

जगदीश पटेल ने कहा कि भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि का करीब डेढ़ वर्ष का कार्यकाल संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव है। पुस्तक की परिकल्पना महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और संपादन मीडिया संयोजक प्रमील पांडेय और डिजाइन का कार्य प्रकाशन विभाग के सह संयोजक गणपति यादव ने किया है। कार्यक्रम में महानगर प्रभारी एवं एमएलसी अरुण पाठक, महानगर मंत्री पूजा दीक्षित, अजय गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, शिवांग दुबे, अमित खरे, मधुप सिंह, हीरा यादव मौजूद रहे। 

राजनीति: धर्मपाल सिंह बोले- बूथ की मजबूती ही संगठन की असली ताकत, चुनाव के दिए टिप्स; कार्यकर्ताओं से बातचीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed