फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic diversion in Varanasi No-entry between Maidagin and Godowlia autos and e-rickshaws banned on sever

वाराणसी में ट्रैफिक डायवर्जन: मैदागिन-गोदौलिया के बीच नो-एंट्री, इन रास्तों पर ऑटो व ई-रिक्शे प्रतिबंधित

Thu, 17 Sep 2026 10:21 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 17 Sep 2026 10:21 AM IST
सार

वाराणसी में वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यहां छह घंटे तक मैदागिन-गोदौलिया के बीच नो-एंट्री है। कैंट रेलवे स्टेशन से बीएचयू जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शे लहरतारा-भिखारीपुर मार्ग से जा रहे हैं।

विज्ञापन
Traffic diversion in Varanasi No-entry between Maidagin and Godowlia autos and e-rickshaws banned on sever
Varanasi Traffic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था बृहस्पतिवार को बदली गई है। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक मैदागिन से गोदौलिया के बीच सभी वाहनों की आवाजाही बंद है। कई प्रमुख मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शों के संचालन पर रोक लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल रुद्राक्ष की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। 

विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि वीवीआईपी आगमन के दौरान मैदागिन चौराहे से गोदौलिया चौराहे के बीच किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। पुलिस लाइन-रथयात्रा, महमूरगंज-सिगरा, तेलियाबाग-विशेश्वरगंज और इंग्लिशिया लाइन-मलदहिया मार्ग पर सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक ऑटो और ई-रिक्शे नहीं चलाए जा रहे। कैंट रेलवे स्टेशन से बीएचयू जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शे लहरतारा-भिखारीपुर मार्ग से जा रहे हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला तिराहे से लहुराबीर और मैदागिन की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन, टेंपो और बसों को लकड़ीमंडी-गोलगड्डा की ओर मोड़ा जा रहा है। विशेश्वरगंज तिराहे से मैदागिन की ओर चार पहिया वाहनों की रोक वीवीआईपी आगमन से दो घंटे पहले लागू होगी। वाहनों को गोलगड्डा भेजा जाएगा। इंग्लिशिया लाइन से यातायात को लहरतारा, मंडुवाडीह और महमूरगंज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रुद्राक्ष की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी वाहनों और बसों पर भी रोक 
राजघाट पुल और सूजाबाद की ओर से मालवाहक वाहनों का संचालन सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। दोपहर एक बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक चांदपुर पुलिस चौकी चौराहे से एयरपोर्ट तिराहे की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। इन्हें बड़ागांव की ओर भेजा जाएगा। हरहुआ ओवरब्रिज पर दोपहर एक बजे से रोडवेज बसों का प्रवेश बंद रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed