फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi PDA Traders Divisional Conference to be held on October 30

वाराणसी: 30 अक्टूबर को होगा PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन, 2000 से अधिक व्यापारी जुटेंगे

Mon, 26 Oct 2026 01:40 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Mon, 26 Oct 2026 01:40 PM IST
सार

वाराणसी में 30 अक्टूबर को समाजवादी व्यापार सभा का PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन होगा। सरोजा पैलेस में होने वाले सम्मेलन में वाराणसी मंडल के चार जिलों से 2000 से अधिक व्यापारी और वैश्य समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
Varanasi PDA Traders Divisional Conference to be held on October 30
वाराणसी, पीडीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में समाजवादी व्यापार सभा की ओर से 30 अक्टूबर को वाराणसी में PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पिपलानी कटरा-कबीर रोड स्थित सरोजा पैलेस के एसी सभागार में सुबह 10 बजे से होने वाले सम्मेलन में वाराणसी मंडल के चार जिलों वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर से 2000 से अधिक व्यापारी, समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी और वैश्य समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

विज्ञापन


समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सम्मेलन के आयोजक प्रदीप जायसवाल ने सोमवार को सरोजा पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर व्यापारियों और वैश्य समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रदेश के सभी 18 मंडलों में PDA व्यापारी मंडलीय एवं जिला सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांच जुलाई 2026 से प्रदेश के अलग-अलग मंडलों में सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक 17 मंडलों में सम्मेलन हो चुके हैं। वाराणसी में होने वाला सम्मेलन 18वां और अंतिम मंडलीय सम्मेलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

चार जिलों से जुटेंगे व्यापारी
प्रदीप जायसवाल ने बताया कि सम्मेलन में वाराणसी मंडल के वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर जिलों के समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी, व्यापारी तथा वैश्य-बनिया समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं, संगठन को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी से व्यापारियों एवं वैश्य समाज को जोड़ने पर चर्चा की जाएगी।

राजीव राय और मनीष जगन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
सम्मेलन में घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय मुख्य अतिथि होंगे। समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी आशुतोष सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रदीप जायसवाल ने व्यापारी और वैश्य-बनिया समाज के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की।

प्रेसवार्ता में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी वाराणसी मुरलीधर जायसवाल, जिला संगठन प्रभारी राजकुमार यादव, महानगर संगठन प्रभारी संजीव जायसवाल, जिलाध्यक्ष आलोक प्रकाश गुप्ता, जिला महासचिव प्रदीप मोदनवाल, महानगर अध्यक्ष काशी नाथ गुप्ता, महानगर महासचिव सोहन लाल चौरसिया, प्रदेश सचिव रवि जायसवाल, चरन दास गुप्ता, मो. अफजल सिद्दीकी, सुजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed