Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Religion is above politics for me power is like a mere straw Eknath Shinde says protecting religio

वाराणसी में संस्कृति संसद: धर्म, सनातन और राष्ट्र निर्माण पर मंथन; युवाओं को संस्कारों से जोड़ने का आह्वान

Wed, 04 Nov 2026 10:29 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Wed, 04 Nov 2026 10:29 PM IST
सार

छठवें संस्कृति संसद के दूसरे दिन एकनाथ शिंदे ने राजनीति से ऊपर धर्म और सिद्धांत को बताया। श्रीकाशी विद्वत परिषद ने उन्हें धर्म ध्वजा धारक की उपाधि से सम्मानित किया। सुनील बंसल, चंपत राय, आलोक कुमार और एनके सूद ने भी युवाओं, भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय सुरक्षा पर अपने विचार रखे।

विज्ञापन
Varanasi Religion is above politics for me power is like a mere straw Eknath Shinde says protecting religio
वाराणसी संस्कृति संसद, एकनाथ शिंदे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

छठवें संस्कृति संसद के दूसरे दिन बुधवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में संतों, धर्माचार्यों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राजनीति का स्थान धर्म के बाद है। धर्म के संपर्क में आने से राजनीति पवित्र होती है। धर्म की रक्षा के लिए सत्ता उनके लिए तिनके की तरह है। सत्ता से ऊपर धर्म और सियासत से बड़ा सिद्धांत होता है। उन्होंने कहा कि साधुओं की हत्या के बाद उन्होंने सत्ता छोड़ दी थी।

नई पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास और संस्कारों से जोड़ना जरूरी
एकनाथ शिंदे ने कहा कि नई पीढ़ी को किताबों के साथ देश के गौरवशाली इतिहास का ज्ञान कराना भी जरूरी है। बच्चों में संस्कारों के बीज बोने के लिए बाल संस्कार केंद्र स्थापित किए जाने चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ ताकतें धर्म पर हमला करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वैचारिक रूप से एकजुट होकर ऐसी चुनौतियों का सामना करना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का प्रवाह कभी नहीं रुका। सनातन धर्म जोड़ने का काम करता है, तोड़ने का नहीं। काशी और महाराष्ट्र का संबंध भी बहुत पुराना है। काशी के विद्वान पंडित गागाभट्ट ने छत्रपति शिवाजी महाराज का राजतिलक कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का सम्मान भावी भारत का सम्मान है। युवा सनातन संस्कृति के रक्षक और वाहक हैं। कुछ शक्तियां युवाओं के आक्रोश का इस्तेमाल अपने उद्देश्यों के लिए करना चाहती हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने सेवक की तरह सनातन धर्म की सेवा की और अब उपमुख्यमंत्री के रूप में भी इसी दिशा में काम कर रहे हैं। भविष्य में भी आजीवन सनातन धर्म और समाज की सेवा करते रहेंगे।

 

Trending Videos

Varanasi Religion is above politics for me power is like a mere straw Eknath Shinde says protecting religio
वाराणसी संस्कृति संसद - फोटो : Amar Ujala

धर्म ध्वजा धारक की उपाधि से सम्मानित
संस्कृति संसद में श्रीकाशी विद्वत परिषद ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को धर्म ध्वजा धारक की उपाधि से सम्मानित किया। शिंदे ने इसे पूरे महाराष्ट्र की जनता का सम्मान बताया। दक्षिण भारत के संतों ने उन्हें सेंगोल भेंट किया। उन्होंने संतों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन भी किया।

युवाओं को सही दिशा मिले तो 2047 से पहले विकसित भारत का लक्ष्य : सुनील बंसल
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें सही दिशा और संस्कार देने की जरूरत है। युवाओं को सनातन संस्कृति और संस्कारों से जोड़कर विकसित भारत का लक्ष्य 2047 से पहले भी हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में देशभक्ति और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव है। बदलते पारिवारिक परिवेश में बच्चों को संस्कार देने की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। युवाओं की सोच और दिशा ही देश का भविष्य तय करेगी।

बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि युवाओं को संस्कृति और अध्यात्म से जोड़ना जरूरी है। इसके लिए उन्हें संगीत, कला और साहित्य के माध्यम से देश की प्राचीन शिक्षा परंपरा से परिचित कराना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं से संवाद कम हुआ है। इसे बढ़ाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया जा सकता है।
 

दो हजार वर्षों में करोड़ों हिंदुओं का नरसंहार हुआ : चंपत राय
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि पिछले दो हजार वर्षों में करोड़ों की संख्या में हिंदुओं का नरसंहार हुआ, लेकिन समाज ने उसका प्रतिकार भी किया। उन्होंने कहा कि भारत पहले विश्वगुरु हुआ करता था और पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करता था। आज विदेशी शक्तियां भारतीय युवाओं को अपने हिसाब से चलाने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे समय में समाज का मनोबल बनाए रखने की जिम्मेदारी संत समाज की है। संतों को युवाओं का मनोबल बढ़ाना चाहिए।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान पर सवाल उठाने वाली सोच समाज को बांटने का काम करती है। भारत की एकता केवल राजनीतिक सीमाओं से नहीं, बल्कि नदियों, तीर्थस्थलों, धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से बनी है।

उन्होंने राम-रावण और महिषासुर-दुर्गा से जुड़ी कथाओं को जातीय और सामाजिक विभाजन के नजरिए से पेश करने वाली व्याख्याओं पर भी सवाल उठाए। चेन्नई की एक अनुसूचित जाति बस्ती का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि संतों के वहां पहुंचने और स्थानीय लोगों के घरों में भोजन करने से सामाजिक दूरी कम करने में मदद मिली।

दंगाइयों को दंडित करने की बात पर याद आते हैं योगी : एनके सूद
रॉ के पूर्व निदेशक एनके सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान और चीन के षड्यंत्रों का मुकाबला किया और भारत को दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सुरक्षा चक्र बनाने की जरूरत है।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को जवाब दिया गया। देश के खिलाफ गतिविधियों में शामिल लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग देश की स्थिति खराब करने और उसे तोड़ने की बात कर रहे हैं।

एनके सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को जवाब दे रहे हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी दंगाइयों को दंडित करने की बात आती है तो योगी आदित्यनाथ का नाम याद आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed