{"_id":"69cc346759e5f87f4602cf6b","slug":"vda-demolished-75-bigha-plotting-at-30-places-with-bulldozers-varanasi-news-c-20-vns1056-1341461-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: वर्दी में थाने पहुंचा छह साल का मासूम, मासूमियत और आत्मविश्वास ने जीत लिया लोगों का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: वर्दी में थाने पहुंचा छह साल का मासूम, मासूमियत और आत्मविश्वास ने जीत लिया लोगों का दिल
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में छह साल का श्रेयांश एक दिन का लंका थाना प्रभारी बना। उसके चेहरे की मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया। श्रेयांस ने यातायात व्यवस्था की कमान संभाली।
श्रेयांश बना एक दिन का लंका थाना प्रभारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी में छह साल के मासूम श्रेयांश को पुलिस आयुक्त के आदेश पर एक दिन का लंका थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई। मंगलवार को वर्दी में थाने पहुंचे श्रेयांश की मुस्कान देखते ही बनी। श्रेयांश ने लंका थाने का निरीक्षण और कार्यप्रणाली समझने के बाद यातायात व्यवस्था की भी जिम्मेदारी निभाई। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। खास बात यह रही कि कविता के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के महत्व को समझाया।
श्रेयांश की मासूमियत और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। श्रेयांश ने लंका थाने के हवालात, शस्त्रागार और अन्य विभागों को देखा। कुछ पुलिसकर्मियों को अवकाश की स्वीकृति भी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने श्रेयांश को पुलिस की कार्यप्रणाली को समझाया।
इसे भी पढ़ें; UP College: सूर्य हत्याकांड के दूसरे आरोपी को कोर्ट में सरेंडर, प्राचार्य को हटाने के लिए छात्रों ने दिया धरना
मेक-अ-विश फाउंडेशन ऑफ इंडिया वाराणसी चैप्टर मैनेजर भास्कर पांडेय, चैप्टर समन्वयक शिशिर आनंद व अर्चा, साजन, यश, आशय, कीर्ति सिंह, अंशिका और हिमांशु मौजूद रहे। मेक-अ-विश फाउंडेशन वर्षों से ऐसे बच्चों के सपनों को साकार कर रही है, जिससे उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
Trending Videos