{"_id":"69ccf52092be65cd6309adba","slug":"up-college-surya-murder-case-students-shaved-heads-to-protest-for-removal-of-principal-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP College: सूर्य हत्याकांड के बाद प्राचार्य को हटाने के लिए छात्रों का धरना प्रदर्शन, विरोध में मुंडवाया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP College: सूर्य हत्याकांड के बाद प्राचार्य को हटाने के लिए छात्रों का धरना प्रदर्शन, विरोध में मुंडवाया सिर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 01 Apr 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य की हत्या के बाद से नाराज छात्र प्राचार्य को हटाने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को कुछ छात्रों ने इसके विरोध में अपने सिर मुंडवा लिए।
यूपी कॉलेज में धरने पर बैठे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपी कॉलेज में प्राचार्य को पद से हटाने की मांग को लेकर कई छात्रों ने मुंडन कर विरोध जताया। मंगलवार से मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे छात्रों ने बुधवार को बाल उतरवाने के साथ नारेबाजी भी की। सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद प्राचार्य को इस्तीफा देने के लिए छात्र अपनी मांग पर 11 दिनों से अडिग हैं।
Trending Videos
छात्रों का कहना है कि उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन बार-बार आग्रह और प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई संतोषजनक समाधान नहीं दिया गया। इसी के चलते छात्रों ने प्रतीकात्मक रूप से मुंडन कराकर अपना आक्रोश और असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन