{"_id":"69cd0971fda97bc13d0dd784","slug":"intermediate-student-dead-body-found-hanging-from-tree-under-suspicious-circumstances-in-azamgarh-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में इंटरमीडिएट के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला। शाम से छात्र लापता था। इधर, सुबह पोखरे के पास पेड़ से लटकता शव मिला तो हड़कंप मच गया।
घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली अंतर्गत चौकी दौना जेहतमंदपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह करीब छह बजे गांव से कुछ दूर स्थित धनखरा पोखरा के पास ग्रामीणों ने शव लटकता देखा, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान आयुष (20) पुत्र मनोज के रूप में हुई है, जो इंटरमीडिएट का छात्र था और बचपन से अपने ननिहाल चौकी दौना जेहतमंदपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला
बरदह थाना क्षेत्र के भागमलपुर भीरा गांव निवासी मनोज ने बताया कि उनका पुत्र आयुष अपने ननिहाल चौकी दौना जेहतमंदपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने बताया कि युवक बुधवार शाम करीब छह बजे से घर से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी देवगांव थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार सुबह कुछ लोग पोखरे की ओर शौच के लिए गए थे, तभी पेड़ से लटकता शव देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मां अनीता, पिता मनोज और ननिहाल पक्ष के लोग सदमे में हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।
देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक मूल रूप से भागमलपुर भीरा थाना बरदह का निवासी था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।