{"_id":"69cbc08823f548c3d00430de","slug":"shivpal-yadav-claimed-that-samajwadi-party-government-would-be-formed-in-2027-in-azamgarh-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में शिवपाल यादव: 2027 में सपा सरकार बनने का किया दावा, कहा- महंगाई व भ्रष्टाचार से जनता परेशान जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में शिवपाल यादव: 2027 में सपा सरकार बनने का किया दावा, कहा- महंगाई व भ्रष्टाचार से जनता परेशान जनता
Tue, 31 Mar 2026 06:11 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 31 Mar 2026 06:11 PM IST
सार
आजमगढ़ में शिवपाल ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पहले नोटबंदी और अब एसआईआर के नाम पर लाइन में लगाया जा रहा है। कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। उन्होंने 2027 में सपा सरकार बनने का दावा किया।
विज्ञापन
आजमगढ़ में शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ शहर के देवखरी स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित निजी कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा करते हुए तीखा हमला किया और कहा कि जनता सरकार से परेशान हो चुकी है। 2027 के चुनाव में सपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की जनता वर्तमान समय में महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है। सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि विदेश नीति भी विफल साबित हो रही है और आम लोगों को बार-बार परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
शिवपाल यादव ने कहा कि पहले नोटबंदी के दौरान जनता को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा और अब एसआईआर के नाम पर लोगों को फिर लाइन में लगाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार इस तरह की व्यवस्था से जनता परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है और सरकार का कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण कमजोर हुआ है। भाजपा के नेता समाजवादी पार्टी को लेकर झूठी अफवाहें फैलाते रहते हैं। सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) संगठन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इससे घबराई हुई है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।