सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   42 students who did not appear for the exam will have to pass the back exam.

Almora News: परीक्षा नहीं देने वाले 42 विद्यार्थियों को पास करनी होगी बैक परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
42 students who did not appear for the exam will have to pass the back exam.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में बीते मंगलवार को बीबीए पहले सेमेस्टर के जनरल अंग्रेजी की परीक्षा में शामिल नहीं हुए 42 विद्यार्थियों पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अंतिम निर्णय ले लिया है। दोबारा हुई परीक्षा में शामिल नहीं हुए इन विद्यार्थियों को अब बैक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। जबकि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का परीक्षाफल घाेषित किया जाएगा।
Trending Videos

अल्मोड़ा परिसर में 16 जनवरी को हुई बीबीए पहले सेमेस्टर के जनरल अंग्रेजी की परीक्षा को निरस्त कर फिर से इस विषय की परीक्षा हुई। लेकिन परीक्षा में पंजीकृत 58 के सापेक्ष केवल 16 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित होगा। जबकि परीक्षा नहीं देने वाले विद्यार्थियों को आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ इस विषय की बैक परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed