{"_id":"6a6e2d2f560162b5970d029d","slug":"608-problems-resolved-on-the-spot-in-the-multi-purpose-camp-almora-news-c-232-1-alm1015-146814-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बहुद्देश्यीय शिविर में 608 समस्याओं का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बहुद्देश्यीय शिविर में 608 समस्याओं का मौके पर निस्तारण
Sat, 01 Aug 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
शिविर में समस्याओं के निस्तारण के लिए आवेदन देते ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। सेवा, सुशासन एवं समर्पण थीम के तहत संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज मालीखेत में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
शिविर में कुल 619 समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 608 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया और 27 आधार कार्डों का पंजीकरण एवं संशोधन भी किया गया। शिविर के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, वन्यजीवों से सुरक्षा और जल जीवन मिशन से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। ग्रामीणों ने विशेष रूप से स्याल्दे तहसील में नियमित तहसीलदार की नियुक्ति की मांग उठाई। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र और विधायक महेश जीना ने विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
शिविर में समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संस्थान, श्रम, ग्राम्य विकास और पंचायतीराज सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक खंड विकास अधिकारी हिम्मत गिरी गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर दायित्वधारी महेश्वर सिंह महरा, डीडीओ केएन तिवाड़ी, एसडीएम सल्ट रिंकू बिष्ट, तहसीलदार आविद अली, बीडीओ शैलेंद्र जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी, ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त डुगरियाल सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।