{"_id":"6a6e2f5eac6d86baac0b65d4","slug":"the-broken-culvert-hasnt-been-repaired-for-two-years-forcing-bajeli-residents-to-take-risks-almora-news-c-232-1-alm1015-146812-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दो साल से टूटी पुलिया का नहीं हुआ निर्माण, जोखिम उठाने को मजबूर बजेली के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दो साल से टूटी पुलिया का नहीं हुआ निर्माण, जोखिम उठाने को मजबूर बजेली के लोग
Sat, 01 Aug 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर नदी पार करते स्कूली बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत सतरासी के बजेली गांव के ग्रामीण पिछले दो वर्षों से टूटी पुलिया की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव की आवाजाही के लिए नदी पर बनी पुलिया भारी बारिश के दौरान बह गई थी, लेकिन आज तक उसका पुनर्निर्माण नहीं हो सका है। पुलिया न होने से ग्रामीणों को प्रतिदिन आवागमन के दौरान नदी पार करते समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिया न बनने से विद्यालय जाने वाले छोटे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य ग्रामीणों को नदी पार करके जाना पड़ता है। बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने से जान का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। इस समस्या के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को भी जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीण शांति बिष्ट और ज्योति बिष्ट ने बताया कि पुलिया बहने के बाद कई बार संबंधित विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द पुलिया निर्माण की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।