{"_id":"6a6e34890a13cc6ac1054eba","slug":"only-1166-admissions-were-made-against-2520-registrations-in-ssj-campus-almora-news-c-232-1-alm1019-146823-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एसएसजे परिसर में 2520 पंजीकरण के सापेक्ष हुए महज 1166 प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एसएसजे परिसर में 2520 पंजीकरण के सापेक्ष हुए महज 1166 प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में इस शिक्षा सत्र में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश पाने को छात्र-छात्राओं में खास उत्साह नजर नहीं आया। इसका अंदाजा लगा सकते हैं कि 2520 पंजीकरण के सापेक्ष इस बार महज 1166 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया है। ऐसे में अब भी यहां 664 सीटें अब भी रिक्त हैं। परिसर प्रबंधन के लिए इन सीटों को भरना चुनौती बन गया है।
एसएसजे परिसर में एक जुलाई से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। यहां बीए, बीएससी, बीकाम सहित अन्य पाठ्यक्रमों में कुल 1830 सीटें उपलब्ध हैं। लेकिन परिसर में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने पर पंजीकृत 2520 के सापेक्ष केवल 1166 छात्र- छात्राओं ने रुचि दिखाते हुए प्रवेश लिया। जबकि 1354 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण के बाद प्रवेश लेने में रुचि नहीं दिखाई। विद्यार्थियों की प्रवेश लेने में घटती रुचि से परिसर प्रबंधन भी हैरान है।
संकाय में सीटों के सापेक्ष हुए प्रवेश
- एसएसजे परिसर में बीए की 1000 सीटों के सापेक्ष 601, बीएससी गणित में 197 के सापेक्ष 108, बीएससी जीव विज्ञान में 193 के सापेक्ष 148, बीसीए में 120 सीटों पर 105, बीएफए की 60 में 54, बीकॉम की 200 में 96 और बीबीए की 60 में 54 सीटों पर प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन
रिक्त सीटों को भरने की जद्दोजहद
- रिक्त सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने समर्थ पोर्टल दोबारा खोल दिया है। विवि प्रशासन को उम्मीद है कि इससे परिसर में रिक्त सीटें भरेंगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 अगस्त तक पंजीकरण कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इससे विद्यार्थियों को प्रवेश पाने का अंतिम अवसर दिया गया है।
-- -- -- -- -- --
कोट
- इस शिक्षा सत्र में पंजीकरण के बाद काफी संख्या में छात्र- छात्राओं ने प्रवेश नहीं लिया है। कोई विद्यार्थियों प्रवेश पाने से वंचित न रहे इसके लिए विवि प्रबंधन ने पंजीकरण के लिए 10 अगस्त तक फिर समर्थ पोर्टल खोल दिया है
- प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक एसएसजे परिसर अल्मोड़ा