{"_id":"6a6e33aa5258912f5f0555c3","slug":"almoras-daughters-amazing-feat-garvita-will-represent-uttarakhand-at-the-at-home-reception-at-rashtrapati-bhavan-almora-news-c-232-1-shld1002-146794-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा की बेटी का कमाल : राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी गर्विता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा की बेटी का कमाल : राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी गर्विता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित एट होम रिसेप्शन के लिए नगर की बेटी और आपदा प्रबंधन में बेस्ट कैडेट गर्विता भाकुनी का चयन हुआ है। वह इस राष्ट्रीय समारोह में देशभर से चुने गए कुल पांच युवा आपदा मित्रों में शामिल होकर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। पहाड़ की बेटी गर्विता ने जिले सहित उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।
गर्विता भाकुनी नगर के लोअर माल रोड खोल्टा में रहती है। वह एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीएससी तृतीय वर्ष में अध्ययनरत है। साथ ही 77यूके बटालियन एनसीसी की दो साल से कैड़ेट है। कुछ समय पहले द्वाराहाट में आयोजित एनसीसी शिविर में रिवर क्रांसिंग, रैपलिंग, जुमारिंग आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान उन्हें आपदा प्रबंधन में बेस्ट कैडेट चुना गया।
इसके आधार पर उनका स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित एट होम रिसेप्शन के लिए चयन हुआ है। गर्विता के पिता नवनीत भाकुनी निजी काम करते हैं जबकि माता कमला भाकुनी गृहणी है। बता दें कि उत्तराखंड के अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड से एक-एक युवा आपदा मित्र कैडेट का इस समारोह के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
बेटियां खुद को किसी से कमजोर न समझे:गर्विता
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एट होम रिसेप्शन के लिए चयन होने पर गर्विता भाकुनी काफी खुश हैं। संवाद न्यूज एजेंसी से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि इस चयन ने उन्हें आगे भी निरंतर परिश्रम करने की सीख दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें देश की राजधानी दिल्ली में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला जो उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने अन्य बेटियों को भी संदेश दिया कि खुद को कमजोर न समझें। अपनी पढ़ाई में ध्यान दें और निरंतर आगे बढ़े। कहा कि आपदा प्रबंधन एवं जनसेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहूंगी। साथ ही अन्य युवाओं को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करूंगी।