फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   An elephant entered the village at night and destroyed the walls of two houses.

Almora News: रात में गांव में घुसा हाथी, दो मकानों की तोड़ी दीवारें

Sat, 01 Aug 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 01 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
An elephant entered the village at night and destroyed the walls of two houses.
सल्ट ब्लॉक के तल्ला अछरौन गांव में हाथी ने तोड़ी घर की दीवार। 
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के तल्ला अछरौन गांव में देर रात एक जंगली हाथी ने गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने दो मकानों की दीवारें तोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात हाथी ने ग्रामीण सुभाष भट्ट और रमेश राम के मकानों को निशाना बनाया। सुभाष भट्ट के जिस मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हुई उसमें वर्तमान में कोई नहीं रहता था लेकिन भवन को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं रमेश राम के मकान की दीवार तोड़कर हाथी अंदर तक पहुंच गया। घटना वाली रात रमेश राम घर पर मौजूद नहीं थे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि परिवार उस समय घर में होता तो गंभीर जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता था। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। उनका कहना है कि हाथियों की बढ़ती आवाजाही से लोगों का रात में घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

प्रभावित परिवारों ने शीघ्र मुआवजा देने और गांव में हाथियों की रोकथाम के लिए प्रभावी सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है।
सीमा विवाद में फंसे विभाग
घटना के बाद सबसे बड़ी समस्या मुआवजे को लेकर सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र की सीमा को लेकर अल्मोड़ा वन प्रभाग और कालागढ़ टाइगर रिजर्व की मंदाल रेंज एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है पर मुआवजे की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है क्योंकि उनके अनुसार क्षेत्र मंदाल रेंज में आता है जबकि केटीआर के अधिकारियों ने इसे अपना क्षेत्र मानने से इनकार करते हुए मामला अल्मोड़ा वन प्रभाग का बताया है। विभागों के इस सीमा विवाद का खामियाजा अब पीड़ित परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से सीमा विवाद को तत्काल समाप्त कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिलाने व वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहान रेंज अल्मोड़ा वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी, हेमा कर्नाटक ने बताया कि हाथी की ओर से क्षति पहुंचाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया गया है। घटनास्थल की सीमा को लेकर कुछ संशय है जिस संबंध में मंदाल रेंज के अधिकारियों से समन्वय किया जा रहा है। सीमा का निर्धारण होते ही संबंधित को विभाग की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।

मंदाल रेंज के रेंजर अजय रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में घटनास्थल हमारी सीमा से बाहर पाया गया है इसलिए नियमानुसार आगे की कार्रवाई अल्मोड़ा वन प्रभाग की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed