सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A tree fell and knocked out the 33 KV line, causing a day-long power outage in the Danya area.

Almora News: पेड़ गिरने से 33 केवी लाइन ठप, दन्या क्षेत्र में दिनभर बिजली गुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
A tree fell and knocked out the 33 KV line, causing a day-long power outage in the Danya area.
विज्ञापन
दन्या (अल्मोड़ा)। धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दन्या बाजार और इसके समीपवर्ती लगभग 50 से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। घंटों से बिजली न होने के कारण स्थानीय व्यापारियों और आम जनता को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। देर शाम सप्लाई बहाल हुई।
Trending Videos

क्षेत्र में बिजली न होने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। दन्या बाजार के मुख्य व्यापारिक प्रतिष्ठान, बैंक और ऑनलाइन सेवा केंद्र में बिजली न होने से कार्य ठप रहे। फोटोकॉपी, ऑनलाइन फॉर्म भरने और अन्य डिजिटल कार्यों के लिए दूर-दराज से आए ग्रामीणों को खाली हाथ लौटना पड़ा। बिजली न होने से सरयू पेयजल पंपिंग योजनाएं भी प्रभावित हुई। लाइनमैन का कहना है कि अल्मोड़ा स्यालीधार से जो 33 केवीए लाइन से सप्लाई बाधित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कन्हैया मिश्रा ने बताया कि 33 केवीए लाइन में पेड़ गिरने से विद्युत सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed