सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Accident: Truck fell into ditch near Sakar village, debris flew, driver-conductor injured

Almora Accident: साकर गांव के पास ट्रक खाई में गिरा, उड़े परखच्चे, चालक-परिचालक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, मौलेखाल (अल्मोड़ा) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 19 Mar 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार

ट्रक रामनगर से मरचूला आ रहा था। सल्ट क्षेत्र में साकर गांव के पास चढ़ाई एवं मोड़ के दौरान ब्रेक सही से न लग पाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा।

Almora Accident: Truck fell into ditch near Sakar village, debris flew, driver-conductor injured
ट्रक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सल्ट क्षेत्र में मरचूला के साकर गांव के पास एक ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे में चालक, परिचालक घायल हो गए। साथ ही ट्रक के भी परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को रामनगर अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। 

Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक संख्या यूपी 71 टी 3441 रामनगर से मरचूला आ रहा था। सल्ट क्षेत्र में साकर गांव के पास चढ़ाई एवं मोड़ के दौरान ब्रेक सही से न लग पाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। दुर्घटना में ट्रक चालक दानिश (36) निवासी नेहटोर, जिला बिजनौर और परिचालक अकरम निवासी उपरोक्त घायल  हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Almora News: खाद्य सामग्री में मिलावट पर तीन व्यापारियों पर 1.30 लाख रुपये का जुर्माना

सूचना मिलते ही  सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की सहायता से रामनगर अस्पताल भिजवाया गया। जहां प्राथमिक के बाद चिकित्सकों ने दोनों को छुट्टी दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed