{"_id":"6a3822bcfa59117560039447","slug":"chief-minister-dhami-gave-the-gift-of-development-schemes-during-his-visit-to-danya-almora-news-c-232-1-alm1019-145093-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दन्या दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं की दी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दन्या दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं की दी सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा/दन्या। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दन्या दौरे के दौरान क्षेत्र को कई विकास योजनाओं की सौगात दी। दन्या के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने दन्या में ₹495.88 लाख की लागत से नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) के नए भवन का लोकार्पण भी किया।
जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केदारखंड और मानसखंड में पर्यटन गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम के मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए ''''जागेश्वर मास्टर प्लान'''' के माध्यम से वहां विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं।
सीएम ने कहा कि पार्किंग क्षमता बढ़ाने के साथ ही धाम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। साथ ही कहा कि कुछ लोग तुष्टिकरण की राजनीति के कारण मंदिरों के विकास कार्यों से परेशान हैं जबकि उत्तराखंड की आत्मा उसके धामों में बसती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शीतकालीन, आयुर्वेद और योग आधारित पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल की अवधारणा से स्थानीय मेलों को नई पहचान मिली है जिससे स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि उत्तराखंड को देश का मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। सख्त नकल विरोधी कानून से युवाओं का विश्वास लौटा है और ऑपरेशन कालनेमि के माध्यम से पाखंड व भ्रष्टाचार फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी की डबल इंजन सरकार प्रदेश का समग्र विकास कर रही है। स्थानीय विधायक मोहन सिंह महरा ने क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित करीब 40 प्रस्तावों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपी जिस पर सीएम ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए पहुंचे सीएम
जनसभा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दन्या निवासी पवन पंत के आवास पहुंचे जहां उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं
- शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा।
- चमतोला खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा।
- राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबांज में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
- जीआईसी गरुड़ाबांज में चार अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण किया जाएगा।
- प्रेम मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
- खेती जटेश्वर मोटर मार्ग के कचौरी नामक स्थान से कलूटा पोलिंग बूथ तक मोटर मार्ग बनाया जाएगा।
- राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चगेठी का उच्चीकरण किया जाएगा।
-- -
495 लाख से निर्मित दन्या डिग्री कॉलेज के नए भवन का लोकार्पण
इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय दन्या में 495.88 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।
मुख्यमंत्री धामी को युवा कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे, लगाए ''''गो बैक'''' के नारे
अचानक काफिले के आगे प्रदर्शन से पुलिस प्रशासन में खलबली, कई पदाधिकारी हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
दन्या (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दन्या दौरे के दौरान उस वक्त सुरक्षा व्यवस्था में खलबली मच गई जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और ''''मुख्यमंत्री गो बैक'''' के नारे लगाते हुए उग्र प्रदर्शन किया। अचानक मुख्यमंत्री के काफिले के आगे प्रदर्शनकारियों के आने से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला दन्या बाजार पहुंचा, वहां पहले से मौजूद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अचानक सड़क पर आ गए। वे काले झंडे लहराते हुए मुख्यमंत्री के वाहन के बेहद करीब तक पहुंच गए। सुरक्षा घेरे में सेंध लगते देख तैनात पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को रोककर काफिले से दूर किया।
युवा कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मलाड़ा ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी, भर्ती घोटाले, पेपर लीक, महंगाई, भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध गंभीर चिंता का विषय हैं। प्रदेश का युवा रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है लेकिन सरकार इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय विपक्ष और जनता की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
चेतावनी दी कि वे युवाओं और महिलाओं के अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और व्यापक जनजागरण अभियान चलाएंगे।
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल, प्रदेश महासचिव गौरव सतवाल, गोपाल भट्ट, प्रदीप बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष राजकमल और रोहित पंत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया।