सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   As soon as the rain stopped, the forests of Almora and Ranikhet started burning.

Almora News: बारिश थमते ही धधकने लगे अल्मोड़ा, रानीखेत के जंगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
As soon as the rain stopped, the forests of Almora and Ranikhet started burning.
विज्ञापन
अल्मोड़ा/रानीखेत। बारिश बंद होते ही जंगलों में आग की घटनाएं फिर बढ़ने लगी हैं। जंगलों में लगी आग से वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। अल्मोड़ा के चितई डंपिंग जोन के पास जंगल में आग धधक उठी, जिसे फायर यूनिट ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया।

चितई डंपिंग जोन के पास जंगल से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने फायर स्टेशन को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर टीम के पहुंचने तक हवा चलने से आग तेजी से जंगल क्षेत्र में फैलने लगी थी जिससे आसपास के लोगों की भी चिंता बढ़ गई। फायर यूनिट ने क्रैश फायर टेंडर से पानी की पंपिंग कर होजरील की सहायता से आग बुझाई। इसके बाद टीम पाताल देवी जल संस्थान से वाहन में पानी भरकर फायर स्टेशन वापस लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर रानीखेत में एक कान्वेंट स्कूल के पास जंगल में आग धधक गई। हवा चलने पर आग तेजी से फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर यूनिट को दी। सूचना मिलने पर फायर यूनिट टीम मौके पर पहुंची। मिनी हाई प्रेशर होजरील की सहायता से आग पर किसी तरह काबू पाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed