{"_id":"6a3824ff0acfc47bd0090dfc","slug":"421-students-appeared-for-the-neet-ug-re-examination-in-almora-monitored-through-cctv-almora-news-c-232-1-shld1002-145097-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में 421 ने दी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, सीसीटीवी से रखी गई नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में 421 ने दी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, सीसीटीवी से रखी गई नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी पुनर्परीक्षा जिले में शांतिपूर्वक हुई। जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 504 अभ्यर्थियों में से 421 ने परीक्षा दी जबकि 83 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा अपराह्न दो से 5:15 बजे तक एक पाली में हुई।
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत परीक्षा केंद्र में 288 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 246 ने परीक्षा दी जबकि 42 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) द्वाराहाट में पंजीकृत 216 अभ्यर्थियों में से 175 ने परीक्षा दी जबकि 41 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के कुछ जटिल सवालों ने विद्यार्थियों को परेशान किया। इससे उनके अंकों का गणित बिगड़ गया। अपर पुलिस अधीक्षक और परीक्षा के नोडल अधिकारी हरबंस सिंह ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी और एचएचएमडी के माध्यम से सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग की गई। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की मनाही थी। परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों और अन्य निगरानी माध्यमों से गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।