सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A fault caused power outage in the city for seven hours, troubling a population of 50,000.

Almora News: फॉल्ट से नगर में सात घंटे गुल रही बिजली, 50 हजार की आबादी परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
A fault caused power outage in the city for seven hours, troubling a population of 50,000.
विज्ञापन

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है। रविवार को खत्याड़ी सब स्टेशन में फॉल्ट से आधे नगर में सुबह 4:30 बजे से करीब 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे आम नागरिकों के साथ ही कारोबारियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पिछले दिनों बारिश और आंधी-तूफान के बाद लंबे समय तक नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अनियमित रही थी। रविवार को भी फॉल्ट आने से खत्याड़ी, खोल्टा, सरकार की आली, चौघानपाटा, ब्राइट इन कॉर्नर, कैंट, माल सड़क, थपलिया आदि क्षेत्रों में लगभग सात घंटे बिजली गुल रही। बिजली न होने से इसका असर कारोबार पर भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में स्थित कई लघु उद्योगों में मशीनें बंद रहीं। पर्यटन सीजन के बीच होटल कारोबार पर भी इसका प्रभाव रहा। रविवार होने के कारण नियमित दुकानें बंद होने से बाजार क्षेत्र में इसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ा। छुट्टी होने के कारण रिहायशी इलाकों में इसका अत्यधिक प्रभाव रहा और लोग सुबह से ही बिजली का इंतजार करते रहे। बाद में ऊर्जा निगम के कर्मियों ने किसी तरह से फॉल्ट ठीक किया और दोपहर तक बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


कोट
खत्याड़ी सब स्टेशन में वीसीबी पैनल में अचानक खराबी आने से कुछ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही, हालांकि जल्द ही इस दुरुस्त कर लिया गया और बिजली सुचारु की गई। -प्रमोद सिंह मेर, जेई, यूपीसीएल


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed