{"_id":"6a3824c5c28c92f2b302b915","slug":"the-vehicle-fell-into-a-ditch-while-backing-killing-the-driver-almora-news-c-232-1-alm1019-145109-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: वाहन बैक करते समय खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: वाहन बैक करते समय खाई में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर क्षेत्र के नैनोली-भगतोला मोटर मार्ग पर रविवार को वाहन बैक करते समय सड़क दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद सिंह मेहरा (50) पुत्र दीवान सिंह मेहरा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गोविंद सिंह मेहरा वाहन को बैक कर रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए उपजिला अस्पताल सोमेश्वर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कोतवाली सोमेश्वर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।